Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ एफ आई आर की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन,हिंदू संगठनों ने जमकर की नारेबाजी,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह ( कुंडेश्वर टाइम्स ) हटा / नगर के विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा शनिवार को नारेबाजी करते हुए पुलिस थाना हटा पहुंचकर हटा थाना प्रभारी एच आर पांडे को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया की दमोह जिले का जिला पंचायत सदस्य द्रगपाल पिता देवेंद्र लोधी निवासी ग्राम (दतला ) द्वारा कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वीडियो जारी कर, समस्त मीडिया, सनातन धर्म एवं साधु-संतों हिंदू संगठनों पर विवादित एवं अनर्गल टिप्पणी कर उनको बलात्कारी कहकर जातीय संघर्ष करवाने की कोशिश की जा रही है, द्रगपाल लोधी द्वारा मीडिया में साधु-संतों, समस्त कथा वाचको के खिलाफ झूठे आरोप एवं गलत तरीके के अपशब्दों से सनातन धर्म पर आस्था रखने वाले समस्त हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई गई है, द्रगपाल लोधी द्वारा अपने निजी राजनैतिक स्वार्थ के चलते समाज में जातीय संघर्ष पैदा करने का षड्यंत्र किया जा रहा है । अतः हम समस्त हिंदू संगठन हिंदू समाज निवेदन करना चाहते हैं कि ऐसे विघटनकारी षड्यंत्रकारी पर तुरंत एफ आई आर कर उसे अति शीघ्र गिरफ्तार किया जाए । अगर नियत समय में कार्यवाही नहीं की जाती तो समस्त हिंदु संगठनों द्वारा व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक सोनी बबलू राय आशीष नामदेव आयुष खटीक दीपक गर्ग गर्वेश राजपूत राहुल सोनी पप्पू महाजन रोहित साहू राहुल कोरी अमन तंतुवाय अजय चौरसिया अनिल पौराणिक शुभम दुबे राहुल साहू धीरू राय पप्पू दुबे अंकुश खटीक राहुल व्यास मयंक लोधी अक्षय गर्ग रिंकू सेन नितिन राजपूत सौरभ प्रखर खरे मोहित राय के साथ सैकड़ों की संख्या में युवाओं व हिंदू सनातन की मौजूदगी रही।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »