Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नहर के पास सन्दिग्ध परिस्थितियों मिला उप सरपंच का शव घर से घूमने निकला था युवक परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)- जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रतहरी नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक लाश मिली है। सूत्रों की मानें तो सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद सिटी कोतवाली थाने का अमला घटनास्थल पर पहुंचा। शव के पास मिली नशे से संबंधित संदिग्ध वस्तुओं को देखने के बाद एफएसएल यूनिट को बुलाया गया। फॉरेसिंक टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन किया है।हालांकि मृतक के शरीर में कोई चोंट के निशान नहीं मिले है। वहीं कपड़े भी पूरी तरह से सुरक्षित दिखे। काफी मशक्कत के बाद तीन घंटे के अंदर मृतक की शिनाख्त उप सरपंच के रूप में हुई है। फिलहाल लाश को पीएम के लिए एसजीएमएच भेजवाया है। जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

ये है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक उमेश मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा 40 वर्ष निवासी मढ़ी (ग्राम पंचायत मढ़ी उप सरपंच) थाना चोरहटा गुरुवार की शाम घर से निकला। लेकिन रात में अपने मकान नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार की सुबह चोरहटा थाने का सूचना दी गई। इधर सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रतहरी नहर के पास एक अज्ञात लाश मिलने की जानकारी चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय के पास पहुंची।

मौके पर पहुंचे तो निकली उपसरपंच की लाश

रतहरी में लाश मिलने की जानकारी उमेश मिश्रा के परिजनों को भेजवाई गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त मढ़ी ग्राम पंचायत के उपसरपंच के रूप में की है। हालांकि घर वालों ने शुरूआत से ही हत्या का आरोप लगाया है। दावा किया है कि उपसरपंच को सूनसान स्थान में लाकर हत्या की गई है।

नशे के इर्द गिर्द घटना हादसे की आशंका

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ने डॉ. आरपी शुक्ला ने कहा कि घटनास्थल की जांच में मृतक के शरीर में कपड़े सुरक्षित मिले है। वहीं शरीर में किसी भी प्रकार के कोई चोंट के निशान नहीं है। लाश मुख्य मार्ग से 150 मीटर अंदर बाउंडी के किनारे पड़ी थी। वहां तंबाकू के 5 पाउच मिले है। शव के पास मोबाइल मिला है। जिसके कवर के अंदर सिल्वर की एक प्लास्टिक मिली है। साथ ही लाश के पास 20 रूपए की नोट मुडी मिली है। ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक ने नोट के जरिए कोई नशीला पदार्थ लिया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »