Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

किशोरी का अपहरण कर आरोपित ने उसको बंधक बना लिया। वह लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। उसके चंगुल से आजाद होकर किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना गढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)- किशोरी का अपहरण कर आरोपित ने उसको बंधक बना लिया। वह लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। उसके चंगुल से आजाद होकर किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना गढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

किशोरी तीन सितंबर की रात घर के अंदर सो रही थी। देर रात आरोपित उसके घर में घुस आया। पीड़िता का मुंह दबाकर वह जबरदस्ती अपने साथ घर ले गया। इस दौरान दूसरे कमरे में पिता सो रहे थे। आरोपी उसे अपने घर ले गया जहां उसे पांच दिनों तक बंधक बनाए हुए था। इस दौरान वह पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी जब घर जाने की जिद करती तो आरोपित उसे कमरे में बंद कर देता। कई दिनों तक वह यातना सहती रही। एक दिन पूर्व वह किसी तरह आरोपित के चंगुल से आजाद होकर घर पहुंची जिसने स्वजन को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़िताको मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।

आरोपी भागने की फिराक मे था पुलिस ने घेरा बंदी कर पकडा

आरोपित घटना के बाद बाहर भागने की फिराक में था जिसे पुलिस ने गांव के बाहर घेराबंदी करके पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपित से पुलिस घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। थाना प्रभारी आरके गायकवाड़ ने बताया कि प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »