Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा सिंगरौली ललितपुर रेल लाइन के विस्थापितों को न्याय दिलाने किसान सुब्रत मणि ने लिखा पत्र,कुंडेश्वर टाइम्स की स्पेशल रिपोर्ट

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स) भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति के सदस्य किसान सुब्रत ने
महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल जोन
मुख्यालय जबलपुर के नाम मांग पत्र रीवा रेलवे स्टेशन प्रबंधक
के माध्यम से भेजा ।
समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की 18 वीं बैठक दिनांक 21.09.2022 को सुविधाओं के विस्तार के संबंध में महाप्रबंधक रेलवे मुख्यालय जबलपुर में आयोजित है। किसान सुब्रत ने मांग कि की सतना रीवा ललितपुर सिंगरौली रेल लाईन से विस्थापित किसानों की समस्यायों के निदान की पहल की जाय रेलवे के नियम अनुसार प्रभावित किसान परिवार के युवकों को रोजगार दिया जाय ।
किसान सुब्रत ने मांग कि की क्षेत्रीय रेल सलाहकार समिति के सदस्य भी किसानों की भी बात रखें रेल लाईन से विस्थापित किसान परिवार के युवकों को रोजगार दिलाने कि भी पहल करें।
विदित हो की भारत सरकार रेलवे मंत्रालय,रेलवे बोर्ड No. E(NG)II/89/RC-2/38 नई दिल्ली, तारीख 10.11.1989 सतना से रीवा लिंक परियोजना रेलवे से विस्थापित परिवार के बच्चों को रोजगार के सम्बन्ध में कृपा कर आज तक कियान्वयन नहीं हो पाया कराने कि महान् कृपा करें ।सतना से रीवा आज तक एक भी विस्थापित परिवार के बच्चे को रोजगार नहीं मिला।
रीवा -सीधी -सिगरौली ललितपुर सिंगरौली नई रेल लाईन सतना पन्ना खजुराहो रेल लाईन से विस्थापित किसान परिवार के बच्चों को कुछ को रोजगार मिला अभी बाकी भी बहुत है रोजगार दिलानया जाय । संलग्न कार्मिक शाखा जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कार्मिक शाखा जबलपुर का पत्र दिनांक 10.08.2020। जिन्हें रोजगार दिया गया है उनकी योग्यता के अनुसार भविष्य में परीक्षा आयोजित कर योग्यता के अनुसार पद भी दिए जाने का अवसर दिया जाय। रीवा से चिरमिरी बहुत दिनो‌से बन्द है उसे शीघ्र चालू कराया जाय ,रीवा स्टेशन से शुरू की गयी साप्ताहिक रेल गाड़ियों को नियमित किया जाय । रीवा से हरिद्वार एक रेल गाड़ी नियमित तत्काल शुरू करने की कृपा करें विंध्य क्षेत्र के लोगों को चारों धाम यात्रा के लिए अतिआवश्यक सुविधा देने कि कृपा करें । साथ ही रीवा से जम्मूतवी,रीवा से रामेश्वरम ,रीवा से कलकत्ता रेलगाडिया प्रस्तावित की जाय। रीवा रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्मो कि संख्या बढ़ायी जाय नये बनने वाले प्लेट फ़ार्म को अंडर ग्राउंड बनाया जाय आनंद बिहार स्टेशन जैसा या सभी प्लेट फार्मों में स्वचलित सीढियां अनिवार्य रूप से लगायी जाए ।प्रत्येक प्लेट फार्मों में एक शुलभ ,पानी पीने के लिए वाटर कुलर ,एवं बीमार यात्रियों एवं बुजुर्गो के लिए एक छोटा सा वेटिंग हाल बनाया जाय
रीवा स्टेशन के लिए सबसे जरूरी रैंक प्वाइंट मे गोदाम तत्काल बनाए जाय जिससे खाद खाद्यान्न वारिस से बच सके उनका अच्छे से भंडारा एवं वितरण हो सके ।रीवा स्टेशन का एक प्रवेश द्वारा रैंक प्वाइंट के तरफ भी बनाया जाय।रीवा स्टेशन में भविष्य कि आवश्यकता को देखते हुए एक सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए जगह आरक्षित कर अच्छी पार्किंग का निर्माण कराया जाय।
एक भवन‌ का निर्माण कराया जाय । टिकटों केलिए ,अनारक्षित एवं आरक्षित टिकटों के लिए टिकट काउंटरो की संख्या बढायी जाय ।बरसों से मांग रीवा रेलवे स्टेशन ग्राम गोड हर में बना है ग्राम पंचायत गोड हर है आज भी नगर निगम नहीं है किसानों कि कृषि भूमि का अधिग्रहण हुआ रीवा स्टेशन के नाम के साथ गोड हर लिखे जाने स्टेशन का नाम प्रस्ताव पारित किया जाय ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »