Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा के नईगढ़ी अष्टभुजा माता मंदिर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गये श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर ट्राली पलटी,3 मृत 24 घायल। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के नईगढ़ी अंतर्गत अष्टभुजा मंदिर के पास मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मां दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर की बताई जाती है, जहां देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे।

जानकारी के मुतातबिक रात 1.30 बजे सुमेदा गांव के पास ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। नईगढ़ी और मऊगंज से 12 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

घायलों को मऊगंज अस्पताल और 13 गंभीर घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जिनकी हालत खतरे के बाहर है। हादसे के शिकार सभी लोग चंद्रमौली गांव के हैं। यह गांव पन्नी पथरिया के नजदीक रतनगवां गांव से लगा हुआ है।

नशे की हालत में था चालक

चश्मदीद ने बताया कि ट्रैक्टर को ड्राइवर चला रहा था लेकिन अचानक वीरेंद्र पटेल टैक्टर चलने लगा। वह नशे की हालत में था जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

सड़क के गड्ढे बने दुर्घटना का कारण

दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली वीरेंद्र पटेल की है। मृतकों में राजेश कुशवाहा (45), अश्वनी पटेल (17), राम उजागर (70) वर्ष शामिल है। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां रोड में गड्ढा था, शायद इसी वजह से आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

एच.डी कोल, बीएमओ मऊगंज ने बताया की लगभग रात 2 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, 3 लोगों की मौत हुई है। 2 व्यक्तियों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हुई है। 13 घायलों को एस जी एम एच में भर्ती कराया गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »