Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व जगह जगह लगा लंगर अजयगढ़ से कुंडेश्वर टाईम्स ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट

अजयगढ़ (कुंडेश्वर टाइम्स) हजरत मोहम्मद सल्लललाहो अलैहि वसल्लम की योमे पैदाइस की खुशियां मानने को जश्ने ईद मिलादुन्नबी कहते है जो पूरी दुनिया मे मनाया जाता है आज 9 अक्टूबर को अजयगढ़ में भी बड़ी ही धूमधाम से शानो शौकत से ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया गया । ईद मिलादुन्नबी का जुलूस जामा मस्जिद से आगाज हुआ जो बस स्टैंड से जय स्तम्भ पुराना बस स्टैंड पुरानी तहसील खोय मोहल्ला खारा कुआ पावर हाउस से पुराना बस स्टैंड होते हुए बड़ी दरगाह हजरत रमजान शाह बाबा की मजार में पूरा हुआ । उक्त जुलूस में काबा व गुम्बदे खिजरा का अक्स देखने लायक था जो लाइटिंग से सजाया गया था जुसुल के दौरान जगह जगह मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा लंगर का एहतिमाम कर तकसीम किया गया । इस मोके पर नगर के चौराहों व गलियों में भारी सजावट देखने को मिली । उक्त जुलूस का समापन बड़ी दरगाह में नात फातेहा ओर लंगर तकसीम उपरांत हुआ । पैगम्बर मुहम्मद सल्लललाहो अलैहि वसल्लम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की । हजरत पैगम्बर मोहम्मद सल्लललाहो अलैहि वसल्लम पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपनी जिंदगी गुजारने की नसीहत दी । मुफ़्ती तालिब रजा साहब व जामा मस्जिद के इमाम हारून रजा साहब ने सभी लोगो से आपस में मिलकर रहने की भी शिक्षा देते हुए आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की जरूरत बतलाई एवं पैगम्बर मोहम्मद सल्लललाहो अलैहि वसल्लम के बताए मार्ग पर चल कर जिंदगी गुजारने की अपील की जिससे दोनों जहां में कामयावी मिल सके


इस दौरान जामा मस्जिद नूरी मस्जिद कब्रिस्तान मस्जिद के इमाम सहित मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही । प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर मुस्लिम समाज के सदर मोहम्मद नसीर ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »