Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मऊगंज थाना क्षेत्र के पाड़र गांव में सड़क किनारे शिक्षक का मिला शव,मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पाडर गांव में रिश्तेदारो के यहा शादी में शामिल होने आए शिक्षक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है ,घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखा दिया है,और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हत्या की आशंका जाहिर की है,पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक। मृतक प्रभुदयाल पटेल पुत्र यज्ञ लाल पटेल उभ्र 50 वर्ष ग्राम कनकेशरा थाना लौर जो पेशे से खुटहा स्कूल में शिक्षक है वह अपनी रिश्तेदारी में डाक्टर जगजीवन पटेल निवासी पाडर थाना मऊगंज के यहा वैवाहिक समारोह में शामिल होने आया हुआ था, बताया गया है कि मृतक के साथ 4 से 5 अन्य शिक्षक भी आए हुए थे जो रात्रि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बोलेरो वाहन से वापस चले गए,जबकि मृतक प्रभु दयाल का शव पाडर बाजार से महज 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला है,मृतक के चेहरे में चोट के निशान है जबकि एक पाव भी टूटा हुआ है आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा तो घटना की सूचना मऊगंज पुलिस को दी, मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभु दयाल के शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखा दिया है, वहीं इस पूरे मामले में परिजनों द्वारा संदेह व्यक्त किया गया है जिसके बाद पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है,हालांकि फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »