Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा की खूनी सड़क बनी NH-30, फिर हुई कलवारी के पास सड़क दुघर्टना, एक यात्री बस बचाने के चक्कर में चार बसों को ट्रक ने मारी ठोकर दो बस पलटी

खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले से है जहां जिले के रीवा प्रयागराज मार्ग नेशनल हाईवे सड़क ग्राम कलवारी में आज सुबह 5,30 बजे भीषण सड़क दुघर्टना हुई है बताया गया है कि सड़क पर ढाबे के पास कई ट्रक खड़े थे इसी बीच रीवा की तरफ से आ रहे प्लाई लदे ट्रक ने सड़क पर खड़े यूरिया से लदा ट्रक और चार बसों को ठोकर मार दी जिससे दो बसें पलट गई यह सड़क दुघर्टना नफीस बस सर्विस की यात्री बस बचाने के चक्कर में हुई जहां ट्रक चालक ने बस को बचाने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर खड़ी चार बसों और एक यूरिया से लदे ट्रक को ठोकर मार दी जिससे दो बसें पलट गई है और एक ट्रक जिसमें यूरिया खाद लदी थी सड़क पर खाद बिखर गई इस सड़क दुघर्टना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बताया कि चाकघाट नारी बारी में नो एंट्री लगती है और फिर नो एंट्री छूटते ही सभी वाहन तेज गति से हाइवे सड़क पर निकलते हैं आज सुबह साढ़े पांच बजे हुई सड़क दुघर्टना में गनीमत थी कि कोई जनहानि नहीं हुई है ट्रक ने यात्री बस को बचाने के चक्कर में ढावे में खड़ी चार बसों और एक ट्रक को ठोकर मारी है जिसमें दो बसें पलट गई है और ट्रक में लदा यूरिया सड़क पर विखर गई है मौके पर गढ़ पुलिस पहुंची है राहत बचाव जारी है इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आपको बता दें कि रीवा से इलाहाबाद मार्ग में हर तीसरे दिन सड़क हादसे हो रहे हैं इसके बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा इस मार्ग पर कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया ढाबा संचालकों की भी कुछ लापरवाही सामने आई है क्योंकि ढाबे के सामने वाहनों को खड़ा करवा देते हैं ढावा संचालक ठंड के मौसम एवं भीषण कोहरे के चलते सड़कों पर चलने वाले वाहनों को खड़े वाहन दिखाई नहीं देते हैं जिसके चलते सड़क हादसे का शिकार हो जाते है कलबारी मार्ग में हुए सड़क हादसे में हालांकि गनीमत रही कि सड़क हादसे में किसी की भी जान नहीं गई है अगर बस के अंदर सवारी सवार होते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी वही देखा जाय तो कुछ दिनों पूर्व में रीवा एसपी एवं कलेक्टर के द्वारा रीवा इलाहाबाद मार्ग का औचक निरीक्षण भी किया गया था सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन को भी सख्त निर्देश दिए गए थे सड़कों में वाहन खड़ा करने के लिए वर्जित भी किया गया था मगर उसके बाद भी ढाबा संचालक मनमानी पर उतारू है और सड़कों पर अपने वाहनों को खड़ा करा देते हैं जिसके चलते सड़क हादसे घटित हो रहे हैं।

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »