Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय युवक का हाथ पैर कटा,लौर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया युवक, हालात गंभीर,इलाज के लिए भर्ती, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स) रीवा रेलवे स्टेशन में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने का नजारा देखने को मिला है जहां एक और युवक ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में अपने हाथ और एक पाव गवा दिए वहीं दूसरी तरफ जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचना तक उचित नहीं समझा घंटों छटपटाते रेलवे प्लेटफार्म पर बिना हाथ और बिना पांव के पड़ा रहा युवक प्लेटफार्म में खून की नदियां बहती रही ट्रेन में यात्रा कर रहे कुछ लोगों ने कुछ कपड़े युवक के शरीर में जरूर ढके यह पूरा नजारा रीवा के रेलवे स्टेशन का है।

जहां रीवा कमलापति ट्रेन जो अपने निर्धारित समय पर भोपाल के लिए रात्रि में लगभग 8:30 बजे रवाना हो रही थी कि उसी दौरान एक व्यक्ति ट्रेन में चढ़ने लगा जो अपना बैलेंस नही बना पाया और रेलवे ट्रैक में जा ट्रेन के नीचे जा गिरा इस दुर्घटना में लौर निवासी युवक का एक हाथ एवं एक पाव कट गया प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो एक पल में ही ट्रेन का पहिया चढ़ते युवक का हाथ और पैर धड़ से अलग हो गया ट्रेन युवक को रौंदते हुए रेलवे स्टेशन से निकलने लगी मौके पर ट्रेन पर चढ़े अन्य पैसेंजर ने चेन खींच दी जिससे मौके पर ही ट्रेन रुक गई नहीं तो व्यक्ति की दर्दनाक मौत भी हो सकती थी आपको बता दें कि ट्रेन हादसे का शिकार हुआ युवक रीवा जिले के लौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है युवक के शरीर से काफी ब्लड निकल जाने के की बजह से युवक घंटो तड़पने के बाद बेहोश हो गया है । हालांकि कुछ लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को भी दी गई है मगर घंटो युवक रेलवे प्लेटफार्म पर तड़पते तड़पते बेहोश हो गया बताया जा रहा है कि युवक गाड़ी में चढ़ने का प्रयास कर रहा था तभी अचानक ट्रेन चल दी और स्पीड थोड़ी सी बढ़ गई जिससे उसका हाथ और पांव छट कर ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया जिससे पहिया हाथ व पाव उसके शरीर से अलग हो गया इस घटना के घंटों बाद पहुंची एंबुलेंस एवं पुलिस की मदद से घायल युवक उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में दाखिल करा दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है कहीं ना कहीं रेलवे डिपार्टमेंट की भी लापरवाही उजागर हुई है इमरजेंसी के लिए ना तो वाहन की व्यवस्था की जाती है । और ना ही मेडिकल की व्यवस्था की जाती है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »