Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

धान खरीदी में गड़बड़ी करने पर दो पर एफआईआर – दो समूह ब्लैक लिस्टेड,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा (kundeshwartimes) सहकारी समितियों के साथ-साथ स्वसहायता समूहों द्वारा भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। धान खरीदी के दौरान अवैध राशि की मांग तथा किसान को घर से धान भरने के लिए बारदाने एवं टैग उपलब्ध कराने पर दो व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर इन दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ओपी पाण्डेय ने बताया कि ग्राम बीरखाम में पलक स्वसहायता समूह के धान खरीदी प्रभारी प्रवीण मिश्रा द्वारा तौल के एवज में पैसे मांगने का वीडियो मिला था। जांच कराए जाने पर वीडियो सत्य पाया गया। इस संबंध में खरीदी प्रभारी प्रवीण मिश्रा के विरूद्ध सेमरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही पलक स्वसहायता समूह बीरखाम को आगामी वर्षों में उपार्जन के लिए ब्लैक लिस्टेड किया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि दिव्या स्वसहायता समूह उमरी खरीदी केन्द्र के संबंध में समूह के कर्मचारी भास्कर चतुर्वेदी द्वारा अनियमितता की शिकायत की गई थी। श्री चतुर्वेदी द्वारा किसान को शासकीय बारदाने अवैधानिक तरीके से प्रदान किए गए। किसान के घर में ही धान भरकर बारदाने के सिलाई की गई एवं टैग लगाए गए। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए धान जब्त कर श्री भास्कर चतुर्वेदी के विरूद्ध थाना बैकुंठपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही दिव्या स्वसहायता समूह उमरी को आगामी वर्षों में उपार्जन के लिए ब्लैक लिस्टेड किया गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »