Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भाजपा नेता के सूने घर में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो विजय यादव की रिपोर्ट

(कुंडेश्वर टाइम्स)- भाजपा नेता सचिन लकी गांगरा के सूने घर में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पता लगाकर जल्द माल बरामद करके गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल की है.
सोमवार शाम को कोतवाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए सीएसपी चार्ज संभाले भावना दांगी ने बताया गया कि 28 जनवरी को भाजपा नेता लकी उर्फ सचिन पिता संजय गांगरा के घर में अज्ञात चोरों द्वारा सोने, चांदी के आभूषण एवं नगदी रुपये की चोरी की गई थी. जिसके संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह, एएसपी शिवकुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली विजय सिंह राजपूत ने चोरो की धरपकड़ व चोरी किये गये चांदी के आभूषण एवं नगदी की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था, पुलिस टीम ने सीसीटीव्ही फुटेज एवं सायबर सेल की मदद से तीन संदेहियों को पकड़कर एवं चोरी के संबंध में पूछताछ किए जाने पर उनके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया तथा उनके पास से चोरी गये सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी प्राप्त की गई. पकड़े गए आरोपी रामकुमार पिता मुकेश रजक उम्र 20 निवासी श्रीवास्तव कालोनी दमोह, धर्मेंद्र पिता मुरारी पटेल उम्र 20 साल निवासी गुंजी थाना हिण्डोरिया, सोनू उर्फ खेतसींग पिता गनेश सींग लोधी उम्र 19 साल निवासी बडयाऊ थाना नोहटा से जप्त मशरूका लगभग एक लाख रूपये के सोने-चांदी के आभूषण एवं एक लाख पचास हजार रूपये नगद बरामद किये गए है. साहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों में थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत, एएसआई गोविद सिंह, सउनि उषा, प्र.आर. राकेश आठ्या (सायबर सेल), प्र.आर. अनिल गौतम, आरक्षक नवीन, आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक योगेन्द्र, आरक्षक ओमप्रकाश का विशेष योगदान रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »