Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सीएम राइज स्कूलों में नर्सरी नहीं,उदय-अरुण मे मिलेगा बच्चों को प्रवेश, आवेदन प्रक्रिया शुरू,15 फरवरी तक होंगे एडमिशन

भोपाल(kind eshwar times)–  बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रदेश में शुरू किए जा रहे सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 15 फरवरी तक होंगे। जिन स्कूलों में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन आएंगे, वहां 16 फरवरी को लाटरी निकालकर प्रवेश दिया जाएगा। यह लाटरी दोपहर दो बजे अभिभावकों के सामने निकाली जाएगी। प्रवेश और प्रतीक्षा सूची स्कूल के सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी।

इन स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश नहीं होंगे, बल्कि केजी-1 (उदय) में चार वर्ष और केजी-2 (अरुण) में पांच वर्ष के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश के 275 स्कूलों को सीएम राइज स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। सत्र 2023-24 में इन स्कूलों में प्रवेश के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) की ओर से प्रवेश नीति जारी कर दी गई है। प्रवेश नीति में यह उल्लेखित है कि बच्चों का स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा। कक्षा में बैठक व्यवस्था से अधिक प्रवेश नहीं देना है। प्रत्येक स्कूल को अपने सूचना पटल पर कक्षावार रिक्तियों की सूची चस्पा करना अनिवार्य है। बता दें कि राजधानी के आठ सरकारी स्कूलों को सीएम राइज स्कूल चयनित किया गया है।

दो पाली में संचालित हो सकते हैं स्कूल

प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले प्राचार्य अपने विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता का आकलन करेंगे। बैठने की क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देंगे। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अधिकांश स्कूलों में नवीन भवनों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना है। ऐसी स्थिति में एक पाली में स्कूल संचालित करना संभव नहीं है, इसलिए स्कूल के प्राचार्य डीपीआइ से अनुमति प्राप्त कर दो पाली में विद्यालय संचालित कर सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »