Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ब्रह्मलीन झाड़ीदास बाबा स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ 23 को होगा समापन,प्रतिभाएं शहर की नहीं सुविधाओं की मोहताज होती हैं -राहुल गौतम

देवतालाब(kundesheartimes) देवतालाब स्थित ब्रह्मालीन झाड़ी दास बाबा स्मृत खेल मैदान में विगत वर्षों से चले आ रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का एक बार पुनः आगाज आज देवतालाब के खेल मैदान में देखने को मिला इस अवसर पर आज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राहुल गौतम ने आयोजन का ध्वज वंदन कर एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया इस दौरान अपने वक्तव्य में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं युवा नेता राहुल गौतम ने कहा कि अगर हम संसाधनों की व्यवस्था करें तो देवतालाब के मैदान से भी बड़े बड़े खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकता है प्रतिभाएं शहरों की नहीं सुविधाओं की मोहताज होती हैं इसलिए हम सब को चाहिए कि खेल के इस आयोजन को और व्यापक एवं भव्य बनाए रखने के लिए अपना सहयोग बनाए रखें कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मलीन झाड़ीदास बाबा इस समय खेल परिषद के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा सहित खेल परिषद के सभी सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मऊगंज जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती नीलम इंद्रपाल सिंह ने की। इस अवसर पर विशिष्ट रूप से हेमंत उरमलिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपूजन शुक्ला, मऊगंज जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती नीलम इंद्रपाल सिंह, मऊगंज जनपद पंचायत के विधायक प्रतिनिधि इंद्रपाल सिंह, गोविंद लाल तिवारी, नर्मदा प्रसाद पयासी, रमागोविंद सिंह, देवतालाब मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, देवतालाब मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह अतरैला, विनोद कोल, भाजपा कार्यकर्ता शीतला प्रसाद सोनी, नारायण दास गुप्ता, कान्हा दीक्षित, विनोद पांडे, शिवानंद चौबे, शेषमणि मिश्रा, अशोक सिंह, अरुण गौतम, भैया लाल पटेल, दीपेश बढ़ौलिया बढ़ौलिया, धरम प्रकाश शुक्ला शिव कुमार शुक्ला जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र शुक्ला जनपद सदस्य उपेंद्र सिंह, लोकमणी पटेल, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष केके मिश्रा, पूर्व जनपद सदस्य विनीत सिंह चंदेल, ब्रह्मलीन झाड़ीदास बाबा इस अमृत खेल परिषद के सचिव राजेश सोंधिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के आयोजक व विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने किया। विदित हो कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को आना था परंतु कतिपय कारणों से इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके अतः कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष युवा नेता राहुल गौतम नीमच का शुभारंभ कराया एवं मंच से आश्वासन दिया कि हम सब मिलकर प्रयास करेंगे कि समापन समारोह एवं फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम इस मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण व आयोजन समिति का उत्साहवर्धन करें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »