Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधानसभा अध्यक्ष का स्वास्थ्य खराब होने की फैलाई गई अफवाह,मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंच कर सौजन्य मुलाकात की

भोपाल(kundeshwartimes) शहर में दोपहर इस बात की अफवाह फैला दी गई की विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अचानक तबीयत खराब हो गई है और उनका बीपी लो है , जिसके बाद उन्हें स्पेशल स्टेट हैंगर से भोपाल ले जाया गया है, इस दौरान उनके आवास पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके बाद उन्हें उनके शासकीय आवास से हवाई पट्टी तक विशेष व्यवस्था के साथ कार के माध्यम ले जाया गया, इस दौरान पूरी सड़क को खाली करा लिया गया था, जिसके बाद, हवाई पट्टी से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भोपाल के लिए रवाना हुए बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत पूरी तरह से स्वस्थ है।

विधानसभा अध्यक्ष के निज सचिव पुष्पेंद्र गौतम ने दी जानकारी

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के निज सचिव पुष्पेंद्र गौतम से दूरभाष पर मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पूरी तरह स्वस्थ है, उन्हें आज यानी कि मंगलवार की दोपहर रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल निकलना था, बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें विशेष कार्य से भोपाल पहुंचने को बोले थे, इसी बीच उन्हें हल्की हरारत और सर्दी जुकाम की समस्या हो गई, इस बात की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दी गई जिसके बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को भोपाल पहुंचने के लिए रीवा स्टेट हैंगर भेज दिया, जिससे वो भोपाल के लिए रवाना हो गए है, और पूरी तरह से स्वस्थ्य है, बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए ट्रेन से आना ठीक नहीं होगा, ट्रेन में एकझर्सन होने से तबीयत अधिक बिगड़ सकती हैं, इस लिए स्टेट हैंगर की व्यवस्था की गई है,।

मुख्यमंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने अस्पताल में विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

स्टेट हैंगर प्लेन से भोपाल पहुंचने के बाद विधानसभा अध्यक्ष को स्वास्थ्य उपचार के लिए बंसल हॉस्पिटल भोपाल में ले जाया गया जहां पर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से सौजन्य मुलाकात की सांची रीवा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह भी भोपाल पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष महोदय से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »