Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

समाधान ऑन लाईन एवं सीएम हेल्प लाईन में दर्ज प्रकरणो का शत प्रतिशत करे निराकरणः-कलेक्टर,सिंगरौली से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwar times) आम जनो के समाधान ऑन लाईन सीएम हेल्प लाईन में दर्ज प्रकरणो का शत प्रतिशत निकरारण विभागीय अधिकारी किया जाना सुनिश्चित करे। कुछ विभागो द्वारा लापरवाही बरतने के कारण जिले की रैकिंग प्रभावित होती है।उक्त आशय के निर्देश समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अरूण परमार के द्वारा बैठक में उपस्थित जिला अधिकारियो को दिया गया। कलेक्टर ने समाधान एवं सीएम हेल्प लाईन में लंबित प्रकरणो के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि संबंधित विभाग के अधिकारी दर्ज प्रकरणो का समय सीमा के अंदर निराकरण संतुष्टि पूर्वक कराया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने विकास यात्रा के आयोजन की समीक्षा करते हुये अधिकारियो से जानकारी प्राप्त की गई। तथा जिला स्तर से नियुक्त अधिकारियो को यात्रा के दौरान उपस्थित रहने एवं आयोजन को सफल बनाने तथा सभी आवश्यक जानकारी का संग्रहण कर सर्व संबंधित को उपलंब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
वही पेयजल के संबंध में चर्चा करते हुये लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि नल जल योजनाओ के साथ साथ बिगड़े हैन्ड पंम्पो को तत्काल सुधार कराये ताकि पेयजल का संकट उत्पन्न न हो। वही गेहु उपार्जन में दर्ज पंजीयन के प्रगति की जानकारी लेने पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये गये कि निर्धारित तिथि के अनुसार किसानो का पंजीयन सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के खातेदारो का आधार सिंडिग प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने हेतु राजस्व विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये। कलेक्टर ने खाद्यान अधिकारी को निर्देश दिये कि पात्र हितग्राहियो को समय पर राशन उपलंब्ध कराया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने राजस्व अधिकारियो निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उचित मूल्य दुकानो का भी निरीक्षण करे।
बैठक में बोर्ड परीक्षा की तैयारियो तथा विद्यार्थियो के अध्यापन कार्य के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली गई।एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन,एसडीएम ऋषि पवार,संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, आयुक्त नगर निगम पवन सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी एनके जैन, जिला परिवहन अधिकारी बीक्रम सिंह राठौर, खनिज अधिकारी ए.के राय, उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय खेडकर, रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा बर्मा सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »