Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

उप पंजीयक की अनुपस्थित में धड़ाधड़ हो रही जमीन की रजिस्ट्री,देवसर तहसील का मामला,कंप्यूटर आपरेटर कर रहा जमीन की रजिस्ट्री,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली/देवसर(kundeshwartimes) देवसर तहसील अंतर्गत उप पंजीयक कार्यालय में इन दिनों जमकर भर्रेसाही मची हुई है, जमीन रजिस्ट्री का पूरा दारोमदार कंप्यूटर ऑपरेटर के ऊपर निर्भर है,उप पंजीयक की अनुपस्थिति में धड़ाधड़ जमीन की रजिस्ट्री हो रही है, बुधवार को उप पंजीयक कार्यालय में चल रही मनमानी का पूरा कारनामा वीडियो में कैद कर लिया गया है वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि उप पंजीयक कार्यालय में उप पंजीयक की कुर्सी खाली है कर्मचारी बता रहे हैं कि कहीं उप पंजीयक कहीं बाहर गए हुए हैं साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर अजय मिश्रा एवं एक चपरासी के सहारे कार्यालय का कामकाज चल रहा है कंप्यूटर ऑपरेटर अजय मिश्रा द्वारा धड़ाधड़ रजिस्ट्री की जा रही है, अब सवाल यह खड़ा होता है जब जमीन की रजिस्ट्री करते समय कई नियमों एवं शर्तों का पालन करना होता है , क्रेता एवं विक्रेताओं की उपस्थिति में एवं उप पंजीयक के समक्ष जमीन के एवज में निर्धारित पैसे का लेनदेन होता है, इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री होती है लेकिन उप पंजीयक की अनुपस्थिति में जब जमीन की रजिस्ट्री हो रही है ऐसे में यह सब नियम व सर्तों का पालन कैसे होता होगा यह अपने आप में विचारणीय पहलू है, इस तरह की कार्यप्रणाली से अपने आप यह साबित होता है कि उप पंजीयक कार्यालय में सरेआम मनमानी की जा रही है फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद उप पंजीयक कार्यालय में चल रही मनमानी से पर्दा उठ चुका है, अब देखना यह होगा कि इस तरह की मनमानी उजागर होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »