Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम कलेक्टर सिंगरौली को सौंपेगा ज्ञापन,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes) आजाद अध्यापक शिक्षक संघ सिंगरौली के जिलाध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी द्वारा जानकारी दी गई की 2006 के बाद से नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग के साथियों को 16 वर्ष से अधिक का समय व्यतीत होने के बाद भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा क्रमोन्नति का लाभ नहीं दिया गया जिस कारण सभी साथियों को प्रतिमाह हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं 1998 से नियुक्त साथियों को अब तक द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ अब तक नहीं दिया गया है।

गुरुजी साथियों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ नहीं दिया जा रहा है।संविधान में सभी शासकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की पात्रता होने के बाद भी उन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है जिस कारण हज्जारों दिवंगत और सेवानिवृत्त साथियों का परिवार नवीन पेंशन योजना के सहारे सड़क पर आ चुका है।

अनुकंपा नियुक्ति में सरलीकरण होने के बाद भी धरातल पर उनका आदेश अभी तक नही हो पा रहे हैं।शासन का स्पष्ट आदेश होने बाद भी सातवे वेतन मान के एरियर्स की राशि का भुगतान अभी तक नही हो पाया है।इसी प्रकारअपने अन्य कई जायज हकों की माग हेतु सितंबर माह में की गई हड़ताल अवधि को अभी तक कार्य अवधि नही मानते हुए उसका वेतन भुगतान नहीं किया गया है जिसका कारण प्रदेश का आम अध्यापक शासन प्रशासन की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर प्रांतीय संगठन के आह्वान पर आज 26 फरवरी को “शिक्षक क्रमोन्नति पदोन्नति रैली”निकालकर जिला कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री महोदय के नामे अपनी मागों का ज्ञापन शांतिपूर्ण ढंग से सौंपेगा।

उक्त ज्ञापन कार्य में द्विवेदी द्वारा जिले के सभी अध्यापक शिक्षक संवर्ग के साथी बहनों और भाइयों से तथा अध्यापक शिक्षक हित के लिए कटिबद्ध सभी संगठन के पदाधिकारियों से जिला मुख्यालय में दोपहर 12 बजे दिन नगर निगम माजन मोड स्थित शिव मंदिर के समक्ष जुटने की अपील करते हुए आशा की गई है की जिन साथियों का हित शासन प्रशासन द्वारा प्रभावित किया जा रहा है वे अपने साथियों के साथ ज्ञापन रैली में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएंगे क्यों की, ये अपने अधिकारों की लड़ाई है इसके लिए सूचनाएं ही पर्याप्त होती हैं।
आपके अधिकारों को दिलाने हेतु आपके बहन और भाई 26 फरवरी को
जिला मुख्यालय में आपका इंतजार कर रहे होंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »