Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पहली व दूसरी की परीक्षा नहीं होगी, तीसरी व चौथी और छठवीं व सातवीं का वार्षिक मूल्यांकन पांच अप्रैल से शुरू होगा

राज्य शिक्षा केंद्र ने वार्षिक मूल्यांकन की समय-सारिणी और मूल्यांकन पद्धति के दिशा-निर्देश जारी किए

भोपाल(kundeshwartimes)  प्रदेश के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नेशनल फ्रेमवर्क करिकुलम (एनसीएफ) लागू किया गया है इसके तहत पहली व दूसरी कक्षा में परीक्षा नहीं ली जाएगी, बल्कि सीखने की क्षमता के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। दोनों कक्षाओं के लिए एफएलएन (मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान) आधारित एक अभ्यास पुस्तिका दी गई है। इससे हर दिन बच्चे का आकलन किया गया है। वहीं तीसरी व चौथी, छठवीं व सातवीं का वार्षिक मूल्यांकन पांच अप्रैल से आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक विषय में 60 अंक का लिखित और 40 अंक का प्रोजेक्ट वर्क होगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने वार्षिक मूल्यांकन की समय-सारिणी और मूल्यांकन पद्धति के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी विद्यार्थियों को लिखित और प्रोजेक्ट कार्य दोनों में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। वार्षिक परिणाम 28 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

प्रश्नों का पैटर्न ऐसा होगा

वहीं तीसरी व चौथी, छठवीं व सातवीं का प्रत्येक विषय के लिए पूर्णांक 100 अंक का होगा। इसमें प्रश्नपत्र आधारित 24 प्रश्न होंगे, जो 60 अंक का होगा। इसमें बहुविकल्पीय 10 अंक के दस प्रश्न, लघुउत्तरीय 30 अंक के दस प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय 20 अंक के चार प्रश्न होंगे।

40 अंक का प्रोजेक्ट कार्य होगा

प्रत्येक विषय में 40 अंक का प्रोजेक्ट वर्क होगा। शिक्षकों को विद्यार्थियों से 15 मार्च तक प्रोजेक्ट कार्य पूरा करना होगा। वहीं शिक्षकों को 25 मार्च तक प्रोजेक्ट वर्क स्कूलों में जमा करना है। शिक्षकों द्वारा प्रोजेक्ट कार्य का मूल्यांकन 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक द्वारा लिखित मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट कार्य के प्राप्तांकों के योग के आधार पर ग्रेड अंकित किए जाएंगे।

इनका कहना है

-पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों का सीखने की क्षमता पर आकलन होगा। तीसरी व चौथी, छठवीं व सातवीं कक्षा का वार्षिक मूल्यांकन होगा।

 

धनराजू एस, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »