Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की 13वीं किस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 16,800 करोड़ रुपए

नईदिल्ली(kundeshwartimes)- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को पीएम-किसान निधि के तहत देशभर के आठ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 16,800 करोड़ रुपये जमा कराएंगे। मोदी कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित समारोह में पीएम-किसान निधि की 13वीं किस्त जारी करेंगे। इससे किसानों को आगामी फसल के लिए बंदोबस्त करने में सहूलियत मिलेगी।

प्रत्येक सीजन की खेती प्रारंभ होने से पहले ही सरकार हर किसान के बैंक खाते में दो हजार रुपये की किस्त जमा करा देती है। इससे किसानों को प्रत्येक वर्ष 6000 रुपये की सीधी मदद मिल जाती है। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने के लिए वहां के बेलगावी में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे।

कृषि मंत्रालय का दावा है कि इस आयोजन में पीएम-किसान और जल जीवन मिशन के लाभार्थियों सहित लगभग एक लाख लोग के उपस्थित होने का अनुमान है। इस समारोह का प्रसारण भी किया जाएगा और देश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में दिखाया जाएगा।

पीएम-किसान निधि योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। योजना का उद्देश्य देश के सभी भूमिधारक किसान परिवारों को खेती योग्य भूमि के साथ निर्धारित मापदंडों के अधीन वित्तीय मदद देना है। योजना के तहत अब तक कुल 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 2.25 लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। योजना का लाभ लेने वालों में तीन करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं, जिन्हें 53,600 करोड़ रुपये से अधिक की मदद दी गई।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। इस दौरान वे प्रदेश के करोड़ों के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

अपने दौरे पर प्रधानमंत्री शिवमोग्गा हवाई अड्डे का दौरा करेंगे और निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद वह शहर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »