Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

थांदला के समीप हुआ बड़ा हादसा, अंधाधुंध गति से आ रही बोलेरो ने 5 लोगों को मारी टक्कर,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

थांदला(kundeshwartimes)–  मंगलवार देर शाम को थांदला से लगभग 7 किलोमीटर दूर थांदला-लिमडी मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। एक बोलेरो चालक ने सामने से आ रही बाइक और पैदल चल रहे कुछ लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोग से लोग गंभीर घायल हो गए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार थांदला परवलिया मार्ग पर टोल टैक्स के समीप एक बोलेरो चालक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। वही 2 लोग सड़क किनारे चल रहे थे। इन्हें भी अंधाधुंध गति से आ रही उक्त बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।
घायलों को एंबुलेंस की मदद से थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
घायलों में रुसली खीमा मुनिया परवलिया, खीमा पिता कड़वा मुनिया परवलिया, बद्दी पति मुकेश बारिया काकनवानी, मालू पति रंगा बारिया काकनवानी, शैतान पति मंजू डामोर पलासडोर शामिल है। घायलों का प्राथमिक उपचार डॉ. चंचल कुमार पिपलाज ने किया। गंभीर स्थिति होने से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मालु, शैतान और बद्दी किसी समारोह में खाना बनाकर अपने गांव लौट रहे थे। वही सड़क के समीप रूसली और खीमा पैदल चल रहे थे। जिन्हें उक्त बोलेरो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर सड़क के समीप पलट गई। बोलेरो चालक फरार बताया जा रहा है।
घायलों को कांग्रेस जिला महामंत्री हरीश पंचाल परवलिया और दौलतपुरा के समाजसेवी कमाल डामोर, एंबुलेंस और अन्य राहगीरों की मदद से थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »