Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुलिस की बदमाशों पर सख्त कार्यवाही, रातभर चला धरपकड़ अभियान,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

झाबुआ(kundeshwartimes)- जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं बदमाशों में पुलिस का भय कायम रखने हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अगम जैन के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर, गुण्डे, बदमाशों की चैकिंग एवं स्थाई/फरारी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग गश्त की गई।


इस दौरान पुराने अपराधियों को जिनके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे, उनके विरूद्ध धरपकड़ अभियान चलाया गया। साथ ही पूरे जिले में रास्तों पर नाकेबंदी की गई, चैकिंग पाइंट बनाए गए। कॉम्बिंग गश्त के दौरान रात में आने-जाने वाले वाहनों को भी चेक किया गया। हिस्ट्रीशीटर, गुण्डे बदमाशों को चेक किया गया ताकि उनके द्वारा किसी भी प्रकार का उपद्रव, कोई कानून विरोधी हरकत ना कर सके और उन्हें पुलिस निगाह में रख सकें। इस दौरान सभी थाना एवं चौकियों के द्वारा एक साथ मिलकर कॉम्बिंग गश्त की गई। जिसमें 500 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया।

उक्त अभियान के तहत जिलें के 07 स्थाई वारंटियों एवं 27 गिरफ्तारी वारंट तामील किये गये। आबकारी एक्ट के कुल 43 प्रकरण बनाये जाकर 394 लीटर किमती 93,940/-रू. की अवैध शराब को जप्त किया गया है। पुलिस टीम द्वारा उद्घोषित स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 35 हिस्ट्रीसीटर को चेक किया गया एवं 58 गुण्डों को चेक किया गया। साथ ही 62 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 19,000/-रू. के चालान बनाये गये। जुआ/सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 03 जुआ/सट्टा एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान आरोपी झितु पिता लडु बिलवाल निवासी घावलिया जो कि चोरी के अपराध में फरार चल रहा था, जिसको भी थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

भगोरिया एवं आगामी आने वाले त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की कोई आपराधिक गतिविधि या अपराध ना हो, इस हेतु उक्त अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गई। उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »