Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एनसीएल में अंतर क्षेत्रीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में महिलाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, खुशहाली व सर्वांगीण विकास को समर्पित दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस दो दिवसीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एनसीएल मुख्यालय के केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई) परिसर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था।
समापन समारोह के दौरान सीएमडी एनसीएल भोला सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । साथ ही एनसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन डॉ अनिंद्य सिन्हा, निदेशक कार्मिक मनीष कुमार , निदेशक वित्त रजनीश नारायण, निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना जितेंद्र मलिक, एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रणव कुमार पटेल, कृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती बिंदु सिंह, उपाध्यक्षा श्रीमती सुचंद्रा सिन्हा, श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती संगीता नारायण और श्रीमती शोभा मलिक, परियोजनाओं के महाप्रबंधकगण मुख्यालय के विभागाध्यक्ष और सभी एनसीएल परियोजनाओं की महिला समितियों की अध्यक्षा तथा बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सीएमडी एनसीएल भोला सिंह ने सभी प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों को बधाई दी । उन्होंने कंपनी के उत्थान में महिलाओं की सशक्त भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एनसीएल की नारी शक्ति का खेलों से जुड़ाव सुखद है जिससे उनके स्वास्थ्य में बेहतरी के साथ आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »