Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विंध्य के लाल ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुती शहीद फौजी का पार्थिव शरीर आज उनके गृह ग्राम उमरी सिरमौर पहुंचा

रीवा(kundeshwartimes)- देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों में विंध्य क्षेत्र की अपनी एक लंबी फेहरिस्त है और हमेशा ही देश की सुरक्षा में विंध्य के नौजवानों ने बढ़-चढ़कर के अपना योगदान दिया है विंध्य क्षेत्र से सेना में भर्ती जवानों में कई जवानों ने शहीद का दर्जा प्राप्त कर विंध्य की माटी को गौरवान्वित करने का कार्य किया है इसी कड़ी में विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले के माटी के लाल ने एक बार फिर देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है शहीद फौजी का पार्थिव शरीर आज उनके गृह ग्राम सिरमौर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी पहुंचा है जहां नम आंखों से लोगों ने अपने लाल को अंतिम विदाई दी और उनके दर्शन किए इस दौरान गांव में भारी भीड़ देखी गई।

2 माह पूर्व छुट्टी बिताने आए थे घर

परिजनों ने बताया कि यारों लगभग 2 माह पहले घर आए थे और छुट्टी बिताने के बाद वापस चले गए थे बताया गया है कि वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनके 2 पुत्र हैं जो गांव में ही रह कर पढ़ाई करते हैं विंध्य के रीवा जिले के उमरी गांव के माटी के लाल अरुण मिश्रा के शहीद होने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली जिसके बाद पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा चारों ओर देशभक्ति के नारे लगाए जा रहे थे।

रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरी निवासी अरुण मिश्रा उम्र 47 वर्ष जो आर्मी मे मेरठ रेजीमेंट असम में तैनात थे, ड्यूटी के दौरान अचानक ह्रदय गति रुक जाने से उनका दुखद निधन हो गया है, आज सुबह उनका पार्थिव शरीर आर्मी वाहन के माध्यम से ग्राम पंचायत उमरी लाया गया, जहा उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं, पूरे गांव मे शोक की लहर है, लोग गमगीन हैं, दोपहर 12 बजे तक अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान और राजकीय सम्मान के साथ उमरी गांव में ही किया जाएगा।।      

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »