Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मजौना पंचायत में लगी फर्जी बिल मामले में कार्रवाई करने से कतरा रहे जनपद के जिम्मेदार,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

देवसर(kundeshwartimes)- जनपद पंचायत देवसर इन दिनों भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है पंचायतों में फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए का वारा न्यारा खुलेआम किया जा रहा है और मामला सामने आने के बाद भी जनपद के जिम्मेदार अधिकारी जांच एवं कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं ऐसे में साफ तौर पर जाहिर होता है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से पूरा खेल हो रहा है ज्ञात हो कि जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत मजौना में इन दिनों सुमित कंस्ट्रक्शन के नाम से तमाम बिल लगाकर लाखों रुपए का बारा करने का मामला सामने आया है यह मामला जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में बहुत पहले ही पंहुच चुका है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, फर्जी बिल मामले में कार्यवाही न करने से एक ओर जहां जनपद के जिम्मेदारों पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है वही पंचायतों में फर्जी बिल लगाकर राशि आहरित करने का सिलसिला अनवरत जारी है।

लाखों का होता है वारा न्यारा

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि मजौना पंचायत में फर्जी बिल लगाकर लाखों का वारा न्यारा हो रहा है जाहिर सी बात है जो सामग्री की खरीदी करनी है तो दुकान से खरीदी दी जा सकती है तथा किसी दुकान संचालक के नाम से बिल लगाकर राशि आहरित की जा सकती है लेकिन एक ऐसे दुकानदार से सामान की खरीदी की जा रही है जिसके पास कोई दुकान ही नहीं है ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फर्जी बिल लगी हुई है तथा फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए आहरित कर आपस में बंदरबांट कर लिए गए हैं

कार्रवाई करने से कतरा रहे जिम्मेदार

मजौना पंचायत में फर्जी बिल लगाने का मामला जनपद के जिम्मेदारों की संज्ञान में अच्छी तरह पहुंच चुका है लेकिन इस संबंध में आज तक कोई भी जांच एवं कार्यवाही नहीं की गई जबकि आरईएस के एसडीओ अरुण चतुर्वेदी एवं जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित तमाम जिम्मेदार इस मामले के संबंध में अच्छी तरह वाकिफ है लेकिन कार्यवाही ना कर पंचायतों में फर्जी भुगतान को बढ़ावा दे रहे हैं

सरकारी राशि का जमकर हो रहा दुरुपयोग

मजौना पंचायत में फर्जी बिल लगाकर राशि जारी करने का मामला सामने आने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आने वाली राशि का जमकर दुरुपयोग हो रहा है क्योंकि जिस तरह से एक ऐसे दुकानदार से सामग्री की खरीदी की जा रही है जिसके पास दुकान ही नहीं है इसका सीधा सा मतलब की सामग्री की खरीदी नहीं की जा रही है बल्कि फर्जी बिल लगाकर राशि आहरित की जा रही है यानी निर्माण कार्यों में सिर्फ औपचारिकता की पूर्ति कर सरकारी राशि का जमकर बंदरबांट किया जा रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »