Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मऊगंज बना मध्य प्रदेश का 53 वा जिला मुख्यमंत्री ने मंच से की घोषणा 15 अगस्त को होगा मऊगंज जिले में ध्वजारोहण, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

मऊगंज (kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश के अंदर रीवा जिले के मऊगंज तहसील को जिला बनाए जाने की मुहिम विगत कई वर्षों से चली आ रही है जिसमें मऊगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी द्वारा लगातार विशाल आंदोलन किया गया जो कई महीनों तक चलता रहा इस दौरान चुनाव प्रचार में आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार मऊगंज को जिला बनाए जाने की शुरुआत करने की बात कही थी परंतु तब से यह मामला खटाई में था और निरंतर कई संगठनों द्वारा मऊगंज को जिला बनाए जाने की बात शासन प्रशासन से की जाती रही तरह तरह के आंदोलन किए गए एवं मऊगंज का जिला बनना विंध्य क्षेत्र के विकास में एक अहम कड़ी साबित होगा दिनांक 4 मार्च 2023 मऊगंज जिले के लिए इतिहास की पहली सीढ़ी होगा मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने मऊगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मऊगंज को जिला बनाए जाने की घोषणा की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण मऊगंज जिले का होगा और मऊगंज जिले में देवतालाब नईगढ़ी मऊगंज और हनुमाना तहसील होंगी जिससे बात भी स्पष्ट रूप से साबित हो गई।

विधानसभा अध्यक्ष के देवतालाब तहसील की मांग पर लगी मुहर

कि मऊगंज जिले के साथ-साथ देवतालाब नई तहसील के रूप में उभरकर के सामने आ गई जिसके लिए मध्य प्रदेश के यशस्वी विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने साईकिल यात्रा के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग की थी जिसमें से देवतालाब तहसील एवं नगर पंचायत समिति तो देवतालाब तहसील का बनना सुनिश्चित हो गया एवं नगर पंचायत की बात शेष रह गई।


कैसे शुरू हुआ जिला बनाने का सिलसिला

बता दें​ कि वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश का छत्तीसगढ़ से बटवारा हुआ। उस समय जिलों की संख्या 45 थी। 2003 में मुख्यमंत्री उमा भारती ने अनूपपुर, बुरहानपुर और अशोकनगर जिला बनाया। ऐसे में जिलों की संख्या 48 हो गई। वर्ष 2008 में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2 नए जिले बनाए। जिसमे अलीराजपुर को (झाबुआ से) और सिंगरौली को (सीधी से) बनाया। इसके बाद प्रदेश में जिला की संख्या 50 हो गई। 16 अगस्त 2013 को शाजापुर जिले को काटकर आगर मालवा जिला बनाया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »