Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा में 20 दिन का समय शेष, अब तक परीक्षा केंद्र तय नहीं हुए,कैसे होगी परीक्षा

भाेपाल(kundeshwartimes)–  प्रदेश के 5वीं व 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर ली जाएगी।ये वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होगी। ऐसे में 20 दिन का समय शेष है, लेकिन अब तक परीक्षा केंद्र चिन्हित नहीं किए गए है।इस बार एक जनशिक्षा केंद्र पर तीन परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस कारण इस बार आठ से दस किमी की दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।इससे 5वीं के विद्यार्थी दूर केंद्र बनने से परेशान होंगे।राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। छह मार्च से विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में त्रुटियों को सुधार कर वितरण करना है, लेकिन अब तक केंद्रों का निर्धारण नहीं हो पाया है। जारी निर्देश में 28 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों का चयन कर लिया जाना था और छह मार्च से बच्चों को प्रवेश पत्र जारी होने थे। यहां तक बच्चों की सही से मैपिंग भी नहीं हो पाई है। इस कारण वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर से सरकारी व निजी स्कूलों का मिलाकर करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।इसके लिए करीब 12 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

स्कूलों की मैपिंग का अंतिम दिन

विकासखंड स्त्रोत समन्वयक(बीआरसी)द्वारा चिन्हित परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्राध्यक्ष और परीक्षा केंद्रवार विभिन्न स्कूलों की मैपिंग का अंतिम अनुमोदन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा रविवार तक किया जाना है, लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्रों को चिन्हित नहीं किया गया है।

बच्चों को 15 मार्च तक प्रवेश पत्र वितरण करना है

स्कूलों के प्रभारी को छह से दस मार्च तक प्रवेश पत्रों में दिए गए विवरण का मिलान कर त्रुटियों को सुधार करना है।15 मार्च तक बच्चों को प्रवेश पत्रों का वितरण करना है।

करीब 20 हजार विद्यार्थी का समग्र आईडी नहीं

प्रदेश के 5वीं व 8वीं के करीब 20 हजार बच्चों की समग्र आईडी नहीं है।ऐसे में राज्य शिक्षा केंद्र इन बच्चों को भी परीक्षा में शामिल करने की तैयारी में है।साथ ही दूसरे राज्य से आए बच्चों की मैपिंग नहीं हो पाई है।ऐसे में अगर बच्चे परीक्षा में शामिल होते हैं भी तो उनको अंकसूची नहीं मिल पाएगी।

अभिभावकों की मांग

इस बार एक जनशिक्षा केंद्र में तीन परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं और एक जनशिक्षा केंद्र में करीब 10 हजार बच्चे हैं। ऐसे में तीन परीक्षा केंद्र में कैसे व्यवस्था हो पाएगी।वहीं तीन केंद्र होने से परीक्षा केंद्रों की दूरी आठ से 10 किमी तक होगी। ऐसे में अभिभावक छोटे बच्चों को देखते हुए एक किमी के अंदर परीक्षा केंद्र बनाने की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा

5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है।कुछ बच्चों की समग्र आईडी नहीं है। उन्हें भी परीक्षा में शामिल करने की तैयारी चल रही है। इस बार पांच से सात किमी तक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
धनराजू एस, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »