Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लाडली बहना योजना के नाम से लोग हो रहे भ्रमित ऑनलाइन दुकान वालों की चांदी जानिए क्या है इस योजना का असली सच किसे मिलेगा लाभ

भोपाल (कुंडेश्वर टाइम्स)- लाडली बहना योजना का फॉर्म भरने के लिए जहां एक ओर प्रदेश की महिलाओं में होड़ लग गई है तो वही दूसरी ओर इस योजना का लाभ सबसे ज्यादा ऑनलाइन सेंटर वालों ने उठाना प्रारंभ कर दिया है । लोगों में भ्रामक जानकारी फैलाकर तमाम तरह के दस्तावेज बनवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐंठी जा रही है जबकि ऑनलाइन सेंटरों में लाडली बहना योजना के लिए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

क्या है लाडली बहना योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है जिसका शुभारंभ 5 मार्च 2023 को किया गया है जिसके आवेदन फार्म 25 मार्च 2023 से भरे जाएंगे

कैंप लगाकर भरे जाएंगे फार्म

लाडली बहना योजना के लिए प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर आवेदन भरवाए जाएंगे एवं आवेदन भरते समय स्वयं अभ्यार्थी का उपस्थित होना जरूरी है ताकि ऑनलाइन फोटो अपलोड की जा सके इस संबंध में फार्म भरवाने के लिए किसी भी ऑनलाइन की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है।

किसी मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ,मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना योग्यता

➖ महिला का विवाहित होना अनिवार्य है। परित्यक्ता, तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं भी योजना के दायरे में।
➖ महिला की आयु सीमा- दिनांक 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 30 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए।
➖ महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से कम होनी चाहिए।
➖ महिला के परिवार में कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
➖ महिला के परिवार में किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
➖ मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम, मंडल, स्थाई कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, पेंशनर इत्यादि किसी भी प्रकार के कर्मचारी के परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
➖ पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक के परिवार की महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा।
➖ पंच और उपसरपंच को छोड़कर किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के परिवार की महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
➖ शासकीय संस्थाओं में मनोनीत किसी भी प्रकार के सदस्य के परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
➖ जिस संयुक्त परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है, उनकी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
? जिस परिवार के पास ट्रैक्टर या कोई भी चार पहिया वाहन है, उनकी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

? ऐसी महिलाएं जो केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी योजना में ₹1000 महीना का लाभ ले रही है, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना- आवश्यक दस्तावेज-

➖परिवार की समग्र आईडी।
➖स्वयं की समग्र आईडी।
➖आधार कार्ड।
फॉर्म भरने वाला अधिकारी कंप्यूटर कैमरे से फोटो खींचेगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना- महत्वपूर्ण तारीख कैलेंडर–

➖योजना की आधिकारिक घोषणा- 5 मार्च 2023
➖आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ- 15 मार्च 2023
➖आवेदन की आखिरी तारीख- 30 अप्रैल 2023
➖अनंतिम सूची का प्रकाशन- 1 मई 2023
➖अनंतिम सूची पर दावे एवं आपत्तियां अंतिम तारीख- 15 मई 2023
➖आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तारीख- 30 मई 2023
➖महिलाओं के खाते में पहला ट्रांजैक्शन- 10 जून 2023

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »