Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ चुनाव पर केजरीवाल की नजर किया बड़ा ऐलान सबको फ्री बिजली और कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा

रायपुर(kundeshwartimes)- आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ मेंं पार्टी की सरकार बनने पर सबको मुफ्त बिजली और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया है। केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां जोरा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन अपनी पार्टी के लिए चुनावी हुंकार भरी। केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली बनती है, फिर भी यहां महंगी बिजली दी जा रही है।

दिल्ली सरकार छत्तीसगढ़ से खरीदकर भी वहां के लोगों को मुफ्त बिजली दे रही है। पंजाब में सरकार बनने के बाद वहां भी 87 प्रतिशत लोगों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनी तो 24 घंटे फ्री बिजली देंगे। कांग्रेस सरकार ने रोजगार का वादा किया था परंतु चार वर्ष में युवाओं को रोेजगार देने मेंे विफल रहे। पंजाब में सरकार बनने के एक वर्ष के भीतर हमने 28 हजार सरकारी नौकरी दी है। दिल्ली में 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में भी युवाओं को नौकरी देंगे। रोजगार में स्थानीय युवाओं को 85 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कहती है कि आत्मानंद स्कूल बनाया। उन्होंने 170 स्कूल बनाए हैं। इस गति से काम करेंगे तो छत्तीसगढ़ के 45 हजार स्कूलों को संवारने में कांग्रेस सरकार को डेढ़ हजार वर्ष लग जाएंगे।

हमने पांच वर्ष में दिल्ली के सभी स्कूलों को शानदार बना दिया। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गरीबांे के साथ अमीरों के बच्चे भी पढ़ते हैं। केजरीवाल ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा साफ हो चुकी है। आने वाले चुनाव में आप व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होगा।

कांग्रेस-भाजपा दोनों अदाणी के भाई

केजरीवाल ने कहा छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने यहां के प्राकृतिक संसाधनों को अदाणी को सौंप दिया। भूपेश की सरकार आई तो उन्होंने भी अदाण्ाी को दोहरा लाभ पहुंचाया। यहां कोयला, लोहा, अन्य खनिज, प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है। विगत 23 वर्षों में कांग्रेस व भाजपा की सरकारों ने राज्य के संसाधनों को खूब लूटा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि अदाण्ाी प्रधानमंत्री के मुंहबोले भाई हैं, आपके भाई कब बन गए

छत्तीसगढ़ में माफिया, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, भ्रष्टचार व बेरोजगारी है। एक वर्ष पूर्व पंजाब में भी यही स्थिति थी। हमने स्थिति सुधार दी। 28 हजार कर्मचारियों को नियमित किया। भ्रष्टाचार को खत्म किया। जनता के समर्थन से यहां भी आम आदमी पार्टी का दिल्ली व पंजाब माडल लागू करेंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »