Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और निर्देशक सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।, होली के ठीक बाद आखिर सतीश कौशिक को क्या हुआ

नई दिल्ली(kundeshwartimes)- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और निर्देशक सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। बताया जा रहा है कि उन्हें कार के अंदर हार्ट अटैक आया। निधन के बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। अब हॉस्पिटल से उन्हें मुंबई लाया जाएगा। कौशिक का शव आज दोपहर 3 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मौत से एक दिन पहले होली खेली थी

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मौत से एक दिन पहले तक वो बिल्कुल स्वस्थ थे। सोशल मीडिया पर एक्टिव भी थे। वह 7 मार्च को मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में शामिल हुए थे। यहां सतीश कौशिक ने होली का जश्न मनाया था। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की फोटोज एक दिन पहले ही सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल नजर आए। उन्होंने पार्टी में खूब मस्ती की। फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

सतीश को होली के बाद क्या हुआ?

7 मार्च को मुंबई में होली खेलने के बाद 8 मार्च को उन्होंने दिल्ली में अपने परिवार संग होली का जश्न मनाया, लेकिन होली खेलने बाद उन्हें घबराहट होने लगी। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सतीश कौशिक ने देर रात में दम तोड़ ददिया

अनुपन खेर ने शोक व्यक्त किया

सतीश कौशिक के देहांत के बाद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। लिखा, ‘जानता हूं मृत्यु ही इस संसार का अंतिम सच है। लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अपने जीवन में अपने बेहद करीबी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में यह लिखूंगा। हमारी 45 साल की दोस्ती अचानक खत्म हो गई।’ उन्होंने लिखा कि सतीश के बिना जिंदगी फिर पहले जैसी नहीं होगी।

सतीश कौशिक के करियर पर एक नजर

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘मासूम’ से की थी। सतीश ने अपने करियर में लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1993 में फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा से निर्देशन की शुरुआत की। उन्हें फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में ‘कैलेंडर’ की भूमिका के लिए विशेष पहचान मिली।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »