Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा

भोपाल(kundeshwartimes)-  मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी घोषणा की है।श‍िवराज ने राज्‍य की महिला कर्मचारियों को सात दिन का अत‍िर‍िक्‍त अवकाश देने की घोषणा की है देर शाम सीएम श‍िवराज ने एकाधिक ट्वीट किए। उन्‍होंने कहा कि उनके जीवन का प्रमुख ध्‍येय माता, बहन और बेटियों का उत्‍थान ही है। उनका मानना है कि नारी शक्ति के सशक्‍तीकरण में ही प्रदेश और देश का उत्‍थान निहित है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश की महिला कर्मचारियों को 7 दिन के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है।

सीएम ने कहा कि महिलाएं आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, लेकिन उन पर मातृत्व और घर संभालने की जिम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी सीएम ने महिलाओं के लिए इन निर्णयों की भी जानकारी दी। 10वीं के बाद हायर सेकंडरी स्कूल व कॉलेज में बेटियों को वित्‍तीय साक्षरता के लिए पाठ पढ़ाया जाएगा।

बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्‍यवस्‍था की जाएगी। इसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग सम्मिलित होगी। महिला हथकरघा व हस्‍तशिल्‍प कारीगरों को एनआईडी व निफ्ट संस्‍थानों के माध्‍यम से आधुनिक डिजाइन्‍स और उन्‍नत तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।आईटीआई में अध्ययनरत छात्राओं को डिजिटल व वित्तीय लिटरेसी, अंग्रेजी, कम्युनिकेशन और वर्क रेडिनेस का 60 से 80 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।आईटीआई में अध्ययनरत छात्राओं को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जॉब फेयर लगेंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »