Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा देवसर से गिधेर प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य संविदाकार संकर वैस करा रहे कार्य, सिंगरौली से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

देवसर(kundeshwartimes)- देवसर से गिधेर बनने वाली प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में संविदा कार द्वारा जमकर गुणवत्ता की चोरी की जा रही है एक तरफ पीसीसी सड़क निर्माण कार्य हो रहा है वही 2 दिन बाद सड़क उखड़ रही है साथ ही खडौरा में बनने वाली पुलिया में 8 एमएम की सरिया का उपयोग किया जा रहा है ऐसी स्थिति में सड़क एवं पुलिया कितने दिन सेवा देगी इसकी कोई गारंटी नहीं है अभी पुलिया निर्माण निर्माणाधीन है किसी भी समय देखा जा सकता है जहां पुलिया निर्माण में 8 एमएम की सरिया का उपयोग किया जा रहा है साथ ही पीसीसी सड़क का निर्माण होते ही सड़क में दरारे आ गई है सड़क उखड़ रही है कुल मिलाकर स्पष्ट नजर आ रहा है कि सड़क एवं पुलिया निर्माण में गुणवत्ता की भारी चोरी की जा रही है जबकि यह सड़क अत्यंत उपयोगी है नेशनल हाईवे सीधी सिंगरौली मार्ग की हालत तो किसी से छिपी नहीं है हमेशा बंद ही रहता है ऐसी स्थिति में देवसर बड़ोखर मार्ग वैकल्पिक रूप में अत्यंत उपयोगी हो जाता है इस मार्ग में इन दिनों पीसीसी एवं पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है जहां संविदा कार द्वारा अत्यंत घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है

बनते ही पीसीसी सड़क में आई दरारें

देवसर से गिधेर तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति यह है कि एक तरफ सड़क बन रही है वहीं दूसरे दिन सड़क में दरारे आ जाती हैं ऐसी स्थिति में साफ तौर पर जाहिर होता है कि निश्चित रूप से सीमेंट की चोरी हो रही है बताते हैं कि संविदा कार की क्रेशर मशीन भी है तथा क्रेसर के पत्थर डस्ट का उपयोग इस सड़क निर्माण कार्य में सीमेंट की जगह किया जा रहा है

पुलिया निर्माण में लगा रहे 8 एमएम की सरिया

उक्त मार्ग में खडौरा नदी पर बन रही पुलिया निर्माण भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है बताते हैं कि पुलिया निर्माण में 8 एमएम की सरिया का उपयोग किया जा रहा है अब आप स्वयं अंदाजा लगाइए कि जिस पुल पर बड़े-बड़े वाहन चलेंगे उस पुल के निर्माण में 8 एमएम की सरिया लगाई जा रही हो वह कुल कितने दिन सेवा देगी इसकी कोई गारंटी नहीं है ऐसी स्थिति में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस गुणवत्ता विहीन पुलिया से आए दिन किसी बड़े हादसे की संभावना बनी रहेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »