Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एसी कोच से धुआं उठता देख यात्रियों मे हड़कंप,खजुराहो जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के ब्रेक शू हो गए जाम

छतरपुर(kundeshwartimes)– उदयपुर से खजुराहो जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के एम-वन कोच के ब्रेक शू जाम हो गए। इससे कोच अचानक तेज रफ्तार धुआं निकला। धुआं देखकर कोच में सवार यात्री घबरा गए। यात्रियों ने कोच अटेंडेंट को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को लवकुशनगर के पास पठा चितहरी स्टेशन पर रोक दिया गया। मेंटेनेंस कार्य के बाद करीब 56 मिनट बाद ट्रेन को खजुराहो के लिए रवाना किया गया।

यात्रियों ने दी कोच अटेंडेंट को सूचना

उत्तर मध्य रेल झांसी के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खजुराहो जा रही उदयपुर इंटरसिटी के एम-वन कोच के ब्रेक शू अचानक से जाम हो गए थे। इससे कोच के नीचे से तेज धुआ निकलने लगा। धुआं देखकर कोच में सवार यात्री भयभती हो गए। यात्रियों ने कोच अटेंडेंट को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को पठा चितहरी स्टेशन पर रोक दिया गया। यहां ट्रेन को मरम्मत कर 56 मिनट बाद खजुराहो की ओर रवाना किया गया। हालांकि ​स्टेशन प्रबंधन ने तत्काल टैंकरों को लवकुशनगर क्षेत्र के पठा चितहरी स्टेशन बुला लिया था। कुछ यात्री तो घबरा कर ट्रेन के बाहर आकर खड़े रहे। उन्हें समझाकर ट्रेन में बैठाया गया। साथ ही बताया गया कि इस तरह का धुआं उठता रहता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »