Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दुर्लभ खोज से उड़े NASA के होश! 30 हजार करोड़ सूर्य के बराबर है ये ब्लैक होल, पलभर में तबाह हो जाएगी पृथ्वी

न्यूज डेस्क कुंडेश्वर टाइम्स – अंतरिक्ष में मिले विशाल ब्लैक खोलने खगोल शास्त्रियों को एक नए संदेह में डाल दिया है इस ब्लैक होल को लेकर जहां एक ओर खगोल शास्त्री कोतुहल पूर्ण परीक्षण में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर बताया गया कि इन ब्लैक होल का मास 10 बिलियन सूर्य से अधिक है, जो उन्हें मिल्की वे जैसी आकाशगंगाओं के केंद्रों में पाए जाने वाले सुपरमैसिव ब्लैक होल से भी कहीं अधिक खतरनाक बनाता है, और उनके जबरदस्त आकार ने खगोलविदों को हैरान कर दिया है.
इसके के केंद्र में तीन सुपरमैसिव ब्लैक होल है जिसे ASTRID नामक एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन कॉस्मोलॉजिकल सिमुलेशन का उपयोग कर दिखाया गया है. टीम ने ब्रह्मांड के विकास को मॉडल किया जो लगभग 11 अरब साल पहले वजूद में आया था. सिमुलेशन में, टीम ने तीन आकाशगंगाओं के विलय के बाद एक अल्ट्रामैसिव ब्लैक होल का जन्म देखा. (Image: NASA)

लाइव साइंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन आकाशगंगाओं में से प्रत्येक का अपना क्वासर होता है. नासा के अनुसार, एक क्वासर एक बहुत ही चमकीला सक्रिय सुपरमैसिव ब्लैक होल है जो सूर्य के द्रव्यमान से लाखों से अरबों गुना अधिक है. ब्रह्मांड में सबसे चमकीले पिंडों में से, एक क्वासर का प्रकाश उसकी मेजबान आकाशगंगा के सभी तारों के संयुक्त प्रकाश से भी अधिक होता है. वैज्ञानिकों ने बताया कि जब ये तीनों क्वासर आपस में मिले, तो उन्होंने एक अधिक विशाल ब्लैक होल बना दिया. अब यह ब्लैक होल इतना ताकतवर हो गया है कि आसपास की सभी चीजों को निगल रहा है. (Image: NASA)

टीम के सिमुलेशन ने दिखाया कि ट्रिपल क्वासर 150 मिलियन वर्षों के दौरान आपस में मिल गए और जिसके कारण अब तक के सबसे बड़े ब्लैक होल का निर्माण हुआ. नया ब्लैकहोल इतना विशाल है कि यह सूर्य से 30 हजार करोड़ गुना बड़ा है. ट्रिपल-क्वासर सिस्टम की दुर्लभता बता सकती है कि वास्तविक ब्रह्मांड में अल्ट्रामैसिव ब्लैक होल इतने खतरनाक क्यों हैं. (Image: NASA)

एस्ट्रोनॉमर्स के अनुसार एक अल्ट्रामैसिव ब्लैक होल का निर्माण केवल बहुत ही दुर्लभ और चरम परिदृश्यों में होगा. इस मामले में, यह तीन बहुत विशाल आकाशगंगाओं के बार-बार विलय के रूप में बना है. अगर इन ब्लैकहोल के इर्द गिर्द हमारी आकाशगंगा आती है तो बहुत अधिक चांस है कि यह अल्ट्रामैसिव ब्लैक होल उसे देखते देखते ही अपने अंदर समा ले. (Image: NASA)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »