Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लोगों को हंसाने कटनी पहुंचे कुमार विश्वास ने सीएम, सिंधिया और कमल नाथ पर कसे तंज

कटनी(kundeshwartimes)- कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है। डा. कुमार विश्वास ने बीती रात कटनी में इस कविता सहित अपनी वाणी से जमकर लोगों को गुदगुदाया। वहीं कविताओं के माध्यम से मंच से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री व सरकार पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कमलनाथ और सिंधिया पर कटाक्ष कर लोगों को खूब हंसाया। उनकी हास्य व्यंग्य की कविताओं को सुनने आधी रात तक हजारों लोग फारेस्टर प्लेग्राउंड स्टेडियम में जमे रहे। डा. विश्वास ओमप्रकाश सरावगी संस्कार सदन निशुल्क विद्यालय, कटनी टेंट लाइट एसोसिएशन, मुक्तिधाम विकास समिति की ओर से होली पर्व पर आयोजित शाम को एक शाम शहीदों के नाम और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होने कटनी आए थे। उन्होंने प्रदेश में चीते छोड़ने को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को आड़े हाथ लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डा. विश्वास ने बीच बीच मे हास्य के माध्यम से सभी को गुदगुदाया।

बलिदानियों के परिवार को किया सम्मानितः

कार्यक्रम के प्रारंभ में डा. कुमार विश्वास ने देश पर जान न्यौछावर करने वाले बलिदानियों के परिवारों के स्वजनों को मंच से सम्मानित किया। इसके अलावा गौसेवा व कोरोना काल में लोगों की मदद करने वाली युवाओं की टीम को भी मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पदमिनी शर्मा ने मां शारदा की प्रार्थना से की और उसके बाद कवि चेतन चर्चित ने हास्य रस से श्रोताओं को ठहाके लगवाए, तो शंभू शिखर नोएडा ने राजनीति पर तीखे कटाक्ष कर हास्य का माहौल बनाया। सुदीप भोला जबलपुर ने फिल्मी गानों की धुन पर राजनीति पर पैरोडी से श्रोताओं को हंसाया। कार्यक्रम के सूत्रधार नगर के साहित्यकार मनोहर मनोज ने आधुनिक क्रांति के दौर में मोबाइल चोरी पर चोर की स्थिति को हास्यरस के माध्यम से प्रस्तुत किया। अंत मे डा. कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में हास्य से श्रोताओं को बांधा और कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है गीत के माध्यम से समां बांधा। उन्होंने देश के अमर बलिदानियों पर कविता पेश कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कवियों ने हास्य, व्यंग्य, छंद, गीत, गजल, मुक्तक से कवि सम्मेलन को काव्यपाठ से ऊंचाइयां प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में टेंट लाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सरावगी ने आभार व्यक्त किया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »