Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

छात्र की आत्महत्या में टीआइ और एसआइ पर एफआइआर दर्ज,थाने में युवक की हुई थी पिटाई,युवती के साथ लापता होने का था आरोप

इंदौर(kundeshwartimes)- इंदौर के चर्चित आकाश बड़िया आत्महत्या केस में अजाक पुलिस ने टीआइ दिलीप पुरी (हीरानगर) और एसआई विकास शर्मा (तेजाजी नगर) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आकाश जाह्वनी नामक युवती से प्रेम करता था। एसआइ ने उसे चंदन नगर थाना में बुलाकर पीटा और दुष्कर्म व मादक पदार्थों की सप्लाई में फंसाने की धमकी दी।
घटना पिछले साल 16 फरवरी की है। विजयश्री नगर एरोड्रम निवासी आकाश पुत्र माणकचंद बड़िया ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। बीकाम का छात्र आकाश कालोनी में रहने वाली छात्रा जाह्नवी से प्रेम करता था। आरोप है कि एसआई विकास ने स्वयं को जाह्नवी का चाचा बताया और आकाश को चंदन नगर थाना परिसर में बेरहमी से पीटा। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि तूझे दुष्कर्म और तस्करी में फंसा कर जेल में सड़ा दूंगा।अपमान और डर के कारण आकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आकाश के भाई विकास बड़िया (पटवारी) ने आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र को शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की।मामले में कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था।

अवैध तरीके से लोकेशन निकालकर ढूंढ रहा था एसआइ

भाई विकास ने शिकायत में कहा कि आकाश और जाह्नवी में तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 9 फरवरी को दोनों शादी करने के उद्देश्य से घर से चले गए थे। एसआइ विकास ने स्वयं को जाह्नवी का चाचा बताया और घर आकर धमकाया। उस वक्त विकास की तेजाजी नगर थाना में पोस्टिंग थी। विकास ने उसके फोन की लोकेशन भी निकाली। वाट्सएप कॉल कर धमकियां भी दी। आकाश की मां होमगार्ड सैनिक है। 10 फरवरी को उसने आकाश को बुला लिया। विकास ने दबाव बनाया और कहा कि दोनों को चंदन नगर थाना लेकर आओ। उसने आकाश को बेरहमी से पीटा।आकाश के चेहरे पर मुक्के मारे। टीआइ दिलीप पुरी ने भी आकाश की मां की मदद नहीं की। उसने एनडीपीएस एक्ट और दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी।

थाने में जब्त फोन से भी छेड़छाड़ करवाई

आकाश ने व्यथित होकर 16 फरवरी को आत्महत्या कर ली। उसके फोन में सुसाइड नोट मिला, जिसमें विकास शर्मा और दिलीप पुरी का नाम लिखा था। आकाश ने लिखा कि उसके चेहरे पर राड डली हुई है। विकास के मारने से उसे दर्द हो रहा है। मां को अशोभनीय शब्दों से दुत्कारा गया है। एरोड्रम पुलिस ने आकाश का फोन जब्त किया लेकिन थाने में विधिवत जब्ती नहीं दर्शाई। फोन से छेड़छाड़ की गई। एसीपी (मल्हारगंज) राजीवसिंह भदौरिया ने मामले की जांच की, लेकिन क्लीन चिट मिल गई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »