Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में 500 करोड़ से बनेंगी 3500 राशन दुकानें,परिवहन की होगी निगरानी

भोपाल(kundeshwartimes)-  मध्यप्रदेश में 500 करोड़ रुपये की लागत से 3500 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए उचित मूल्य दुकानों के सुदृढ़ीकरण और सुव्यवस्थित संचालन के साथ खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकी जाए। यह निर्देश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने शुक्रवार को दिए हैं। वह संभागायुक्त कार्यालय भोपाल में नर्मदापुरम और भोपाल संभाग की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान नर्मदापुरम संभागायुक्त श्रीमन शुक्ला, संचालक तरुण कुमार पिथौड़े, कलेक्टर अविनाश लवानिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थति रहे।

भोपाल में 234 व नर्मदापुरम में 71 नई दुकानें खोलने प्रक्रिया जारी

बैठक में एंयूटी माडल पर उचित मूल्य दुकान के भवनविहीन दुकानों के लिए नवीन भवन सह गोदाम का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। एक डिजाइन और एक कलर कोडिंग में दुकान का निर्माण किया जाएगा। हर जिले के लिए 20 प्रतिशत दुकान निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण लागत प्रति भवन लगभग 13 लाख 50 हजार रुपये से 21 लाख रुपये तक होगी। वहीं दुकान विहीन पंचायतों में नई दुकान खोलने की प्रक्रिया की समीक्षा भी की गई। समय सीमा में दुकानों को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान बताया गया कि भोपाल संभाग में 234 एवं नर्मदापुरम संभाग में 71 नई दुकानें खोलने की प्रक्रिया जारी है। राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए पात्र हितग्राहियों के ईकेवायसी शतप्रतिशत किए जाएं। मोबाइल सीडिंग से भी कालाबाजारी रोकने में मदद मिलेगी।

राजधानी में सबसे अधिक 53 हजार 217 दोहरे परिवार

समीक्षा बैठक में बताया गया कि राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में दोहरे परिवारों को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें सबसे अधिक दोहरे परिवार राजधानी में 53 हजार 217 हैं। इसके अलावा सीहोर में 535, राजगढ़ में 5643, विदिशा में 1147, रायसेन में 1484, नर्मदापुरम में 860, हरदा में 359 और बैतूल में 4137 दोहरे परिवार हैं, जिन्हें चिह्नित कर हटाया जा रहा है। प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने बताया कि राशन मिलते ही पीओएस मशीन से आने वाली आवाज को ध्यान से सुनें और रसीद से मिलान करें। मशीन में सही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं और राशन की मात्रा का मिलान प्राप्त मैसेज से करें।

राशन परिवहन व्यवस्था की कराएं निगरानी

राशन की कालाबाजारी पर नियंत्रण करने के लिए कैलेंडर और रूट चार्ट अनुसार राशन परिवहन व्यवस्था की निगरानी की जाए। दुकान पर राशन पहुंचने पर स्टाक का सत्यापन कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाए। ट्रक चिट की समीक्षा करें। 48 घंटे के भीतर ट्रक चिट रिसीव न होने पर शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन की व्यवस्था करें। अन्न उत्सव को कारगर बनाने के साथ ही दुकानों पर शासन के प्राविधान के सूचना पटल लगाने के निर्देश दिए गए हैं

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »