Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्‍य प्रदेश में अब नहीं बनेंगे नए राशन कार्ड, पात्रता पर्ची से जुड़ेंगे नए नाम,फर्जी राशन कार्ड बनाने वालों पर कार्यवाही

भोपाल(kundeshwartimes)-  मध्य प्रदेश में अब नए राशन कार्ड नहीं बनेंगे और न ही डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी होंगे। राज्य शासन ने मैनुअल राशन कार्ड जारी नहीं करने के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं।
दरअसल, सात जनवरी 2017 में अधिसूचना जारी कर लोक सेवाओं के प्रदाय की जानकारी अधिनियम 2010 में संशोधन कर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सेवाओं में बीपीएल/एपीएल राशन कार्ड जारी होने की सुविधाओं को हटाकर नई पात्रता पर्ची जारी होना, नाम सुधार, नाम जोड़ना, नाम काटना, पता परिवर्तन एवं स्थानांतरण सुविधाओं को जोड़ा गया है।
साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के अनुसार भौतिक या इलेक्ट्रानिक रूप से राशन कार्ड जारी करने के प्रविधान में बदलाव कर अब केवल हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ आनलाइन जारी पात्रता पर्ची (ई-राशन कार्ड) के द्वारा प्रदाय किया जा रहा है।

फर्जी राशन कार्ड बनाने पर लगेगी रोक

शासन स्तर पर लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि, प्रदेश में स्थानीय स्तर पर अपात्रों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसके बाद शासन ने मैनुअल राशन कार्ड बनाने पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। पात्रता पर्ची के माध्यम से राशन वितरण की प्रणाली के बाद फर्जी राशन कार्ड बनाए जाने पर रोक लगेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »