Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सिर्फ 70 करोड़ का बजट, मप्र के मेडिकल कालेजों में दवाओं की हो सकती है किल्‍लत

भोपाल(kundeshwartimes)-  मध्य प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कालेजों से संबद्ध अस्पतालों में दवाओं और मेडिकल आक्सीजन की आपूर्ति के लिए 2023-24 के बजट में सिर्फ 70 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। जबकि अकेले आक्सीजन की आपूर्ति पर ही प्रतिवर्ष करीब 40 करोड़ रुपये का खर्च होता है।
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पतालों में हर साल करीब 10 करोड़ रुपये की दवाएं लगती हैं। ऐसे में 2023-24 में पर्याप्त मात्रा में दवाएं नहीं मिल पाएंगी और इससे मरीजों की मुश्किल बढ़ेगी। मौजूदा वर्ष में भी कम बजट मिलने के कारण अस्पतालों में दवाओं की किल्लत है।

प्रदेश में सरकारी मेडिकल कालेजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अस्पतालों में बिस्तर भी बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन उस लिहाज से बजट नहीं बढ़ रहा है। अभी स्थिति यह है कि अस्पतालों को वर्ष में जितना बजट चाहिए उसका आधा भी नहीं मिल रहा है

भोपाल के गांधी मेडिकल कालेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल को प्रतिवर्ष 20 करोड़ रुपये की आवश्यकता दवा और जांच के लिए लगने वाले केमिकल्स के लिए है, पर नौ से 10 करोड़ रुपये ही मिल रहे हैं। इसका नुकसान यह होता है कि मरीज की अति जरूरी जांचें भी जांच किट और केमिकल्स के अभाव में नहीं हो पाती।

इनका कहना है

बजट बढ़ा है। दवाओं के लिए बजट की कमी नहीं आएगी। सभी को पर्याप्त दवाएं और इलाज मिलेगा। बजट में कई बार एक रुपये से हेड खोल दिए जाते हैं। ऐसे में उस आकलन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस वर्ष भी कोई दिक्कत नहीं आई है।

विश्वास सारंग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, मध्य प्रदेश

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »