Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दारू कंपनी के मुनीम के साथ दिनदहाड़े गोली मारकर 15 लाख की लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार सतना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

सतना(kundeshwartimes)- सतना में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बीते दिनों शराब कंपनी के मुनीम को गोली मारकर 15 लाख रुपए की लूट कर सनसनी मचाने वाले लुटेरों को आखिरकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 8 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।गोली मारकर हुई थी 15 लाख की लूट पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 मार्च को दोपहर दो बजे के करीब शहर के सर्किट के सामने बाइक से आए 5 नकाबपोश बदमाशों ने एक शराब कंपनी के मुनीम संजय सिंह को गोली मारकर पैसों से भरा बैग लूट लिया था। शुरूआत में बैग में करीब 22 लाख रुपए होने की बात सामने आई थी लेकिन बाद में पता चला था कि बैग में 15 लाख रुपए थे । इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने तुरंत पूरे शहर की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुर कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को घटना से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे जिनमें बदमाश नजर आ रहे थे।सीसीटीवी से मिला सुराग पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया था जो जगह जगह छापेमारी कर लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी हुई थीं। पुलिस ने आरोपियों पर 30 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था और मुख्य आरोपी का स्कैच भी जारी किया था। वहीं दूसरी तरफ लगातार सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार लुटेरों के साथ ही एक ब्लैक फिल्म लगी स्विफ्ट कार भी फुटेज में नजर आई। पुलिस का शक गहराया और जब उस कार को ट्रेस किया गया तो पुलिस के हाथ लुटेरों तक पहुंच गए। कार उत्तरप्रदेश के जिला जौनपुर के पते पर रजिस्टर्ड थी। इसी कार को ट्रेस कर पुलिस लुटेरों तक पहुंची।

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »