Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मजौना पंचायत में नही रुक रहा फर्जी बिल लगाकर राशि आहरित करने का सिलसिला

देवसर(KUNDESHWAR TIMES)- जनपत पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत मजौना में फर्जी बिल लगाकर राशि आहरित करने का सिलसिला नहीं रुक रहा है मजौना निवासी वेंडर सुमित कंस्ट्रक्शन के नाम की बिल लगाकर फर्जी भुगतान किया जा रहा है हैरत की बात यह है कि एक ही बेंडर सुमित कंस्ट्रक्शन के नाम की दो अलग-अलग पता दर्शा कर बिल लगाई गई है जबकि सच्चाई यह है कि संबंधित वेंडर की एक भी दुकान नहीं है फिर भी बिल में फर्जी दुकान का पता दर्शा कर पंचायत में बिल लगा दी गई है और लाखों रुपए राशि आहरित की जा रही है मामला जनपद एवं जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच चुका है लेकिन आज तक जांच तक नहीं करवाई गई ऐसे में साफ तौर पर जाहिर होता है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से पूरा खेल हो रहा है।

बिल में दो दुकाने और स्थल पर एक भी नहीं

मजौना पंचायत में वेंडर सुमित कंस्ट्रक्शन के नाम की दो दुकानें चल रही है लेकिन सच्चाई यह है कि संबंधित वेंडर की एक भी दुकान नहीं है लेकिन पंचायत में लाखों रुपए की सामग्री बेच दी है ऐसे में यही कहा जा सकता है कि वेंडर द्वारा प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर सरकारी राशि का गबन किया जा रहा है फिलहाल इस खेल में जनपद के जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।

कार्रवाई करने से कतरा रहे जनपद के जिम्मेदार

मजौना पंचायत में वेंडर सुमित कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्जी बिल लगाकर राशि जारी करने का मामला जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों की संज्ञान में पहुंच चुका है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ऐसे में साफ तौर पर जाहिर होता है कि इन जिम्मेदारों के सह पर यह खेल हो रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »