Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दमोह में हूटर के साथ पुलिस वाहन में दूल्‍हा राजा पहुंचे विवाह रचाने,थाना परिसर में हुई शादी

दमोह/हटा (KUNDESHWAR TIMES)/ – संत कहते है बेटी का जन्‍म सौभागयशाली होता है साथ ही बेटी का लालन पालन करना किसी संत की तपस्‍या से कम नहीं होता है, यही साबित हुआ मगरोन में एक गरीब बेटी के विवाह आयोजन में, जहां पूरा पुलिस महकमा घराती बनकर बारातियों के स्‍वागत सत्‍कार में लगे रहे, तो जिला के पुलिस कप्‍तान राकेश सिंह, एसडीओपी वीरेन्‍द्र बहादुर सिंह ने भी इस विवाह आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

दमोह जिला के मगरोन थाना परिसर के सामने चतरे अठिया अपनी चाय की गुमटी चलाता है, चतरे के दो बेटा एवं एक बेटी है, चतरे की पत्‍नी का कई वर्ष पूर्व स्‍वर्गवास हो गया था, चाय दुकान व मजदूरी के माध्‍यम से घर का गुजर वसर चल रहा, बच्‍चे बडे हुए तो उनके विवाह की चिंता सताने लगी, रिस्‍तेदारो व सहयोगियो के माध्‍यम से बेटी दुर्गा का शादी संबंध सुरखी करैया मे तय कर दिया गया।
शादी कि तिथि भी तय हुई, विवाह नजदीक होने के कारण बेटी का विवाह करने में उसे लगा कि संबंध टूट न जाये, आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होने के कारण शादी कि ब्यवस्था करने मे असमर्थ था।
गरीब बेटी के विवाह की असमर्थता कि जानकारी मगरोन बासियों व पुलिस महकमा को मिलने पर सभी ने आगे आकर इस शुभ काम करे पूरा करने का बीड़ा उठाया, थाना मगरोन के आवासीय परिसर मे ही शादी का आयोजन करने का निर्णय लिया और सम्पूर्ण व्यवस्था अपने जिम्‍मेदारी पुलिस विभाग ने ली,
विवाह आयोजन में पुलिस परिवार के साथ गांव के गणमान्‍य नागरिक, प्रेस, समाजसेवियों को भी आमंत्रण भेजा गया, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, हट्टा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह, बटियागढ़ टीआई मनीष मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे सहित बडी संख्‍या में लोग विवाह आयोजन में पहुंचे, बारातियों सहित सभी का स्‍वागत सम्‍मान हुआ।
दुल्‍हा को जनवासा से गाजे बाजे के साथ पुलिस वाहन हुटर बजाते हुए विवाह स्‍थल तक लाया गया, जहां वरमाला के साथ सभी द्वारचार व नेग दस्‍तूर हुए, बेटी के विवाह में दिये जाने वाली सारी उपहार सामग्री प्रदान की गई, पास ही में रहने वाले वृद्ध दम्‍पति खंडी सिंह-केरा बाई लोधी के द्वारा बेटी का कन्‍यादान लिया गया, पुलिस कप्‍तान ने स्‍वयं इस विवाह आयोजन की कुछ फोटो अपने मोबाईल में ली।
पुलिस विभाग के इस कार्य की सारे क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »