Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का कोई प्रस्ताव नहीं-विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने दी जानकारी

भोपाल(kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश में अधिकारियों- कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं होगी। राज्य सरकार ने विधानसभा में बुधवार को साफ किया कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कर्मचारियों की मांग से जुड़ा यह प्रश्न सदन में उठाया था। जब वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने साफ कर दिया कि विभाग के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है तो कांग्रेस विधायक दल ने सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए बहिर्गमन कर दिया।

प्रश्नकाल में सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कर्मचारी संगठन वर्ष 2005 के पहले की पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कई कर्मचारी संगठनों ने मांग पत्र सौंपकर सरकार से अनुरोध भी किया है पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
उन्होंने पूछा कि क्या इस संबंध में कोई विचार किया जा रहा है। वित्त मंत्री का नहीं का जवाब आने पर नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार के पास चीतों के लिए तीन सौ करोड़ रुपये हैं पर कर्मचारियों को देने के लिए राशि नही है। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां इसे लागू किया जा चुका है। सरकार कर्मचारी विरोधी है और कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। वित्त मंत्री ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि सरकार ने कर्मचारी हित में कई कदम उठाए हैं। विपक्ष मंत्री के उत्तर से संतुष्ट नहीं हुआ।

प्रदेश में नई पेंशन के डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारी

उधर, विधानसभा के एक प्रश्न के उत्तर में सरकार ने बताया कि प्रदेश में नई पेंशन वाले डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारी हैं। राष्ट्रीय पेंशन योजना वर्ष 2005 से लागू हुई है। इसमें कर्मचारी को 10 प्रतिशत अंशदान देना होता है। जबकि, सरकार 14 प्रतिशत अंशदान देती है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने पिछले माह भोपाल में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन भी किया था।

कांग्रेस की सरकार बनेगी तो लागू करेंगे

विधानसभा में वित्त मंत्री द्वारा पुरानी पेंशन योजना का कोई प्रस्ताव न होने की बात कहने पर कांग्रेस के विधायकों ने सदन के बाहर नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है। अनुपूरक बजट में भी इस पर विचार करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। जब हमारी सरकार आएगी तो पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »