Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर, 500 से अधिक मामलों की नहीं हो सकी सुनवाई,किसानों की समस्या बढ़ी

भोपाल(KNDESHWARTIMES)- प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सोमवार को अवकाश पर रहे। इससे जिले के सभी आठ सर्कल की 25 से ज्यादा राजस्व न्यायालय में सुनवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से लगभग 500 से अधिक मामलों की सुनवाई टालते हुए तारीख बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सरकार की महत्वपूर्ण योजना लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन एवं बेमौसम वर्षा, ओलावृष्टि से प्रभावित फसल सर्वे का काम भी प्रभावित हुआ है। बता दें कि राजधानी सहित पूरे प्रदेश के लगभग 1,600 राजस्व अधिकारी सोमवार से बुधवार तक सामूहिक अवकाश पर हैं। दरअसल राजस्व अधिकारी संघ द्वारा सरकार से राजस्व अधिकारियों की पदोन्नति, नायब तहसीलदार को राजपत्रित दर्जा, राजस्व अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर करने आदि मांग की जा रही हैं। खाली रही तहसीलदारों की कुर्सियां, बिना सुनवाई लौटे लोग।

राजस्व सहित यह मामले अटके

जिले में लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से लगभग एक हजार से अधिक आवेदन किए जाते हैं। इनके अलावा 500 आवेदन राजस्व संबंधी होते हैं। जिनमें नामांतरण, सीमांकन, बंटान आदि शामिल होते हैं जो कि सोमवार को नही हुए। इनके अलावा डायवर्जन वसूली, नजूल वसूली का काम भी प्रभावित हुआ। वहीं आय, जाति, मूल निवासी और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के भी काम नहीं हो सके।

फसल सर्वे पर होगा बड़ा असर

हाल ही में हुई ओलावृष्टि की वजह से किसानों की गेहूं फसल चौपट हो गई है। इस नुकसान का सर्वे कराया जाना है, बताया जा रहा है कि जिले में 20 से 25 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हुआ है। तहसीलदारों के अवकाश पर जाने से सर्वे दल का गठन नहीं किया जा सके। ऐसे में फसल का सर्वे भी आधा-अधूरा ही हो पाएगा। अधूरे सर्वे हुए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »