Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एनटीपीसी विंध्याचल में राजभाषा अनुभाग द्वारा विश्व कविता दिवस के अवसर पर आंचलिक काव्य गोष्ठी आयोजित, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- एनटीपीसी-विंध्याचल के मानव संसाधन-राजभाषा अनुभाग द्वारा विश्व कविता दिवस के अवसर पर परियोजना के प्रशासनिक-भवन के रामानुजन सभागार में आंचलिक काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। परियोजना के राजभाषा अनुभाग द्वारा वर्ष भर इस प्रकार की अनेक काव्य-गोष्ठियों का आयोजन राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं परियोजना में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जाती हैं। इन काव्य-गोष्ठियों के माध्यम से परियोजना के साथ-साथ एनटीपीसी-विंध्याचल एवं आस-पास की परियोजनाओं के कर्मचारियों कवियों की काव्य-प्रतिभा को सिंचित करने एवं उन्हें एक उचित मंच प्रदान करने की कोशिश की जाती है।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य-अतिथि कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) सुभाष चन्द्र नायक, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सत्य फनी कुमार, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) जे के सेन गुप्ता एवं उपस्थित कविगणों का महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रबीर कुमार बिस्वास द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया गया। तदोपरांत काव्य-गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित कविगणों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ किया गया। कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) सुभाष चंद्र नायक नें कार्यक्रम में पधारे अतिथिगण एवं कविगणों को विश्व कविता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुये कहा कि सभी कवियों की रचनाएँ काफी सराहनीय हैं एवं इसे आगे बरकरार रखने हेतु नई पीढ़ियो के रचनाकारों को भी आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात उन्होनें अपने उद्बोधन में राजभाषा अनुभाग द्वारा किए गए इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी कवियों के काव्य-पाठ को सराहा तथा आगे भी इस तरह का आयोजन किए जाने हेतु बल दिया।
इस काव्य गोष्ठी में रवीद्र कुमार मिश्रा, कल्याण सिंह, किरन, जितेंद्र रावत, सुश्री मालविका अवस्थी, रमाकांत पाण्डेय, सुश्री साधना शर्मा, सुश्री उर्मिला जायसवाल, सुरेश गिरि एवं सुश्री शलिनी श्रीवास्तव नें अपनी-अपनी कविता सुनाकर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यपालक(नैगम संचार) शिक्षा गुप्ता एवं धन्यवाद-ज्ञापन महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) प्रबीर कुमार बिस्वास द्वारा किया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »