Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के साथ राशि वसूली को लेकर ध्यान आकर्षण सूचना मध्यप्रदेश विधानसभा मे लगाई गई,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

‌
रीवा/गुढ़(kundeshwartimes) – रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्यायों को लेकर एडवोकेट मयंकधर द्विवेदी पूर्व जनपद सदस्य रायपुर कर्चुलियान के माध्यम से ब्यौहारी विधायक माननीय श्री शरद जुगलाल कोल जी 13/3/2023 को ध्यान आकर्षण सूचना से मध्यप्रदेश विधानसभा में उठाया। रीवा जिले में ऊर्जा विभाग के द्वारा विद्युतीकरण के कार्य कराएं गये उनमें से अधिकांश जगहों में विद्युत पोल गाड़ दिए लेकिन केबिल नहीं लगाई गई जहां खुले तार विद्युत प्रवाह के लिए लगे थे। उनको भी निकाल लिया गया। विद्युत वितरण केन्द्र मनिकवार वा डढ़वा में आने वाली ग्राम पंचायतों वा गांवों में इस तरह की सिकायत सर्वाधिक है। विद्युत वितरण केन्द्र मनिकवार के ग्राम पंचायत दुआरी,ईटार पहाड़ वा उमरिहा,जल्दर में पोल खड़े किए गए केबिल नहीं लगाई गई सिकायत करने पर विभाग द्वारा कहा जाता है। कि केबिल नहीं उपलब्ध है। ठेकेदार द्वारा नहीं लगाया गया। हद तो तब हो गई ग्राम पंचायत दुआरी में स्ट्रीट लाइट हेतु बस स्टैंड से हायर सेकेण्डरी स्कूल दुआरी व तिराहे तक केबिल लगाई गई थी। जिसमे विभाग में ए.ई. , जे.ई.,व डी. के मिलीभगत से फिल्ड में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा निकाल कर 25 हजार रुपए में बिक्री कर दी गई। इसी तरह इटार पहाड़ मे खरीदी केंद्र व देवी मंदिर के आगे दुर्मनकूट में विद्युत प्रवाह हेतु लगाई गई केबिल को विभाग द्वारा निकाल लिया गया। जिसे स्थानीय लोगों को 15 हजार रुपए में बेच दिया गया। इसी तरह अन्य जगहों की किबिलो को भी निकाल कर विभाग द्वारा ही बेचवाया गया। दुर्मनकूट आश्रम में स्थाई कनेक्शन लेने की बात आई तो विभाग द्वारा केबिल ना होने की बात कर कनेक्शन देने से इंकार कर दिया। विभाग द्वारा स्वत केबिल की चोरी करवाने संविदाकारो से साठ गांठ कर केबिल पोलो में ना लगवाने पर संबंधितों पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध ना कराएं जाने वा जहां की केबिल विभाग द्वारा निकाल कर बेचा गया है। वहां ना लगवाने से क्षेत्र में भारी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। शासन व प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »