Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस,लोकसभा आवास समिति ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली(kundeshwartimes)- लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है।

मामले की जांच से डरी सरकार, राहुल के सवालों का जवाब नहीं:

कांग्रेस ने सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास अदानी मुद्दे पर अब अयोग्य सांसद राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं है। संसद के बाहर एक विरोध मार्च के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, खड़गे ने पूछा, आप अदानी पर जेपीसी से क्यों डर रहे हैं? आपके पास संसद में दो-तिहाई बहुमत है, फिर आप डरे हुए क्यों हैं? इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है? पार्टी सदस्यों के काले कपड़े पहनने पर खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।
राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस कांग्रेस सासंद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई है। लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। अदाणी मामले की जांच से डरी सरकार, राहुल के सवालों का जवाब नहीं: खड़गे कांग्रेस ने सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास अदानी मुद्दे पर अब अयोग्य सांसद राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं है। संसद के बाहर एक विरोध मार्च के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, खड़गे ने पूछा, आप अदानी पर जेपीसी से क्यों डर रहे हैं? आपके पास संसद में दो-तिहाई बहुमत है, फिर आप डरे हुए क्यों हैं? इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है? पार्टी सदस्यों के काले कपड़े पहनने पर खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।
खड़गे ने कहा, हम यहां काले कपड़े में क्यों हैं? हम यह दिखाना चाहते हैं कि पीएम मोदी देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने पहले स्वायत्त निकायों को खत्म किया, फिर उन्होंने चुनाव जीतने वालों को डरा-धमकाकर हर जगह अपनी सरकारें खड़ी कर दीं। फिर उन्होंने ईडी का इस्तेमाल किया, और जो नहीं झुके उन्हें झुकाने के लिए सीबीआई। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता का जिक्र करते हुए कहा, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा कि वह अदानी को अपने साथ क्यों ले जाते हैं, दौरे पर उन्हें अन्य नेताओं और व्यापारिक समुदाय से मिलने की अनुमति क्यों देते हैं, और अदानी जहां प्रधानमंत्री की आधिकारिक यात्रा है, वहां कैसे पहुंचते हैं।

खड़गे ने आरोप लगाया कि केंद्र इन सवालों का जवाब देने से डर रही है और खुद को बचाने के लिए राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने का विकल्प चुना है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »