Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जेपी मझौली के ठेकेदार ने कंपनी परिषर में किया कंपनी के ही कर्मचारी के साथ मारपीट,सिंगरौली से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

वरगवां पुलिस पर लग रहा आरोपियों को बचाने का आरोप

सिंगरौली(kundeshwartimes)- वरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी पावर वेंचर्स मझौली कंपनी परिसर के अंदर एक ठेकेदार द्वारा कंपनी के ही कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है बताते हैं कि पिछले दिनों देर रात कंपनी परिसर के अंदर ठेकेदार एवं उसके भाइयों द्वारा मारपीट किया गया घटना वरगवां थाना में दर्ज कराई गई है लेकिन आरोप है की अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है जिससे पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है फिलहाल घटना के संबंध में बताया जाता है कि
बरगवां थाना क्षेत्र स्थित मझौली जेपी पावर वेंचर्स लिमिटेड कंपनी में कार्यरत शारदा ट्रांसपोर्ट के ऑनर अभिनव कुशवाहा के साथ उसी के ड्राइवर ने किसी कारण वश मारपीट की, इसके बाद अभिनव कुशवाहा ने अपने घर वालों को बुलाकर मझौली निवासी तथा जेपी कंपनी में कार्यरत राम जीत वैश के साथ मारपीट करने लगे,बताते हैं की लोहे की सरिया से मार कर अधमरा कर दिया गया, जिसका मामला बरगवा थाने में दर्ज है,अब मारपीट में घायल युवक रामजीत बैस का आरोप है की पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न कर उल्टा पीड़ित के खिलाफ धारा लगाकर मामला ठंडा करना चाहती है,वहीं आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि कंपनी प्रबंधक द्वारा अपने ही स्टॉप पर जानलेवा हमला करने वालों को अभय दान दे रही है,क्योंकि मारपीट करने के बाद आरोपी जब भाग रहे थे तो कंपनी उनको अपने गेट के अंदर संरक्षण दी आज तक उनकी गाड़ी दो नंबर गेट के अंदर खड़ी है जिसकी सुरक्षा कम्पनी स्वयं कर रही है वहीं कम्पनी द्वारा केस को दबाने का भी आरोप लग रहा है।


इनका कहना है

मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है जांच जारी है दो-तीन दिन में जांच पूरी होने के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी आर .पी .सिंह बरगवां थाना प्रभारी
००००००००००

इनका कहना है

ऐसा कोई मामला कंपनी परिसर क्षेत्र में नही हुआ है हमारी जनकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है अगर एफ आई आर हुआ है तो इसके बारे में थाने वाले ही बता पाएंगे हमे कोई जानकारी नहीं है

नीरज श्रीवास्तव, जेपी पावर वेंचर्स मझौली

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »