Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

टमस नदी में डूबे युवक की 39 घंटे बाद मिली लाश:घटनास्थल से 1KM दूर उतराता मिला शव, पार्टी मनाकर लौटते समय पलट गई थी नाव

रीवा(kundeshwartimes)- रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत कुठिला गांव से गुजरने वाली टमस नदी में डूबे युवक का शव 39 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 31 मार्च की दोपहर चार दोस्त टमस नदी पार कर सोहागी छोर की तरफ पार्टी मनाने गए। वहां से शाम 5 बजे लौटते समय लकड़ी की नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।

रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत कुठिला गांव से गुजरने वाली टमस नदी में डूबे युवक का शव 39 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 31 मार्च की दोपहर चार दोस्त टमस नदी पार कर सोहागी छोर की तरफ पार्टी मनाने गए। वहां से शाम 5 बजे लौटते समय लकड़ी की नाव (डोढ़ी) अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद 3 दोस्त तैरकर बाहर आ गए। जबकि एक दोस्त नदी में समा गया। बाहर निकलने के बाद साथियों ने शोर मचाया। ऐसे में आसपास के लोग एकत्र हुए। दो दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 2 अप्रैल की सुबह 8 बजे लाश तैरती दिखी है। शव को SDRF ने बरामद कर जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीएम के लिए भेजा है।

जानें क्या है पूरा मामला

जवा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गीतांजलि सिंह ने बताया कि नीरज गुप्ता पुत्र कामता 24 वर्ष अपने तीन अन्य दोस्त रावेंद्र मांझी स्वर्गीय पुत्र रोशनलाल 23 वर्ष, कुलदीप सिंह पुत्र जितेंद्र 17 वर्ष, मानस यादव 22 वर्ष सभी निवासी टंडहर कुठिला घटना वाले दिन पार्टी कर लौट रहे थे। नाव पलने से साथी बच गए। जबकि नीरज गुप्ता डूब गया था।

सर्चिंग में 1 किलोमीटर दूर दिखा शव
एसडीआरएफ और होमगार्ड के गोताखोर 31 मार्च की शाम से टमस नदी की सर्चिंग कर रहे है। जिसमे डीआरसी जवा, त्योथर की टीम शामिल है। दावा है कि मोटर बोट के साथ स्थानीय नाव का सहारा लेकर तलाशी अभियान चलाया गया। तब कहीं जाकर रविवार की सुबह 8 बजे एक किलोमीटर दूर लाश तैरती हुई दिखी थी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »