Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कटनी-शहडोल मार्ग में भीषण सड़क हादसा:रीवा के 4 कार सवार जा रहे थे अमरकंटक, बडवारा के पास ट्रक से भिड़े, एक की मौत, दो गंभीर, एक नार्मल

रीवा(kundeshwartimes)- रीवा शहर के हुंडई शो रूम में कार्य करने वाले चार स्टाफ सड़क हादसे का शिकार हो गए है। इस दुर्घटना में एक जनरल मैनेजर की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दो कर्मचारियों की हालत नाजुक बनी है। कहते हैं कि दोनों मरणासन्न है। जबकि एक युवक नार्मल है। उसका सिर्फ एक पैर टूटा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकलवाया।

इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं दो की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करा है। हालांकि एक युवक के पैर में प्लास्टर कर जिला अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है। ये दुर्घटना शनिवार की रात 11.30 बजे बड़वारा बाईपास के पास हुई है।

रविवार की छुट्टी मनाने जा रहे थे

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आशीष साहू निवासी रीवा (जनरल मैनेजर), विकास द्विवेदी सिद्धार्थ नगर सतना ( शो रूम सलाहकार), त्रिभुवन शुक्ला निवासी जवा (टेक्नीशियन) और अमन निवासी रीवा (सुपरवाइजर) चारों हुंडई शो रूम रीवा के स्टाफ है। रविवार की छुट्टी होने के चलते ईऑन कार में सवार होकर शनिवार की शाम रीवा से मैहर, कटनी के रास्ते अमरकंटक जा रहे थे।

युवकों का काल बनकर सामने आया ट्रक

पुलिस का कहना है कि कटनी से 30 किमी दूर बड़वारा हाईवे में अचानक ट्रक काल बनकर आया। कार चला रहे आशीष साहू ने कार से नियंत्रण खो दिया। जिससे तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में आशीष बुरी तरह से कार में फंस गया। जिसको कटर से काटकर बाहर निकाला है। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिसको देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »