Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मां ने ढाई माह के बेटे को मार डाला, गला दबाकर कर दी अपने ही कलेजे के टुकड़े की हत्या

रीवा(kundeshwarTimes)- रीवा में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है। ढाई माह के एक मासूम को उसकी मां ने ही मार डाला। मां ने गला दबाकर बेटे की हत्या कर दी। ये गंभीर इल्जाम महिला पर उसके पति ने लगाया है और उसने इस संबंध में अपनी पत्नी की काल रिकार्डिंग भी पुलिस को प्रस्तुत की है जिसमें वह अपना गुनाह कबूल कर रही है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने अब दफनाए शव को निकाला है और उसकी फोरेेंसिक जांच के लिए लेब में भेजा जा रहा है।

मनगंवा निवासी प्रकाश गुप्ता ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी प्रिया गुप्ता ने ही अपने ढाई माह के बेटे की हत्या कर दी थी। पुलिस को दी गई शिकायत में पिता ने कहा है कि वे काम के कारण बाहर रहते हैं, 6 जनवरी को उनके ढाई माह के बेटे की मौत हो गई जिसकी जानकारी उन्हें 7 जनवरी को मिली। उन्हें बताया गया कि दूध पीने के दौरान सांस अटकने से मासूम बेटे की मौत हो गई थी। बाद में जब उन्होंने पत्नी से बात की तो उन्हें कुछ खटका हुआ सा लगा। इधर घर की महिलाएं भी यही कहती थीं कि मां ने ही बेटे को मारा है। ऐसे में पति ने सच्चाई जानने के लिए पत्नी प्रिया को इधर-उधर की बातों में लगाकर बेटे की मौत के बारे में बार-बार जानने की कोशिश की।

पति प्रकाश ने पुलिस के समक्ष दावा किया कि एक दिन आखिरकार प्रिया ने यह बात कबूल कर ली कि उसने ही बेटे को मारा है। बाद में प्रकाश ने कई बार इस संबंध में बात की और सभी बातें फोन पर रिकार्ड कर लीं। पुलिस को शिकायत के साथ ये रिकार्डिंग भी दी गई हैं। प्रकाश गुप्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने 28 मार्च को उनके बेटे का शव कब्र से निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रीवा मेडिकल केालेज भेजा गया। पुलिस फोरेेंसिक जांच भी करवा रही है ताकि मासूम की मौत का सच बाहर आ सके।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »